{"_id":"5bc20f0abdec2269c2364bcf","slug":"saints-demand-swami-sanad-dead-body-ganga-snan","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतों की मांग, स्वामी सानंद के शरीर को गंगा स्नान की मिले अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतों की मांग, स्वामी सानंद के शरीर को गंगा स्नान की मिले अनुमति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Sat, 13 Oct 2018 08:59 PM IST
विज्ञापन
swami sanand
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वामी सानंद के पार्थिव शरीर को गंगा जल नसीब कराने के लिए एम्स में संतों का जमावड़ा शनिवार को भी रहा।
विज्ञापन
मातृ सदन के संतों सहित जयराम आश्रम के संचालक ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने एम्स प्रशासन से मुलाकात कर अनुरोध किया कि पार्थिव शरीर को गंगा स्नान कराने की अनुमति दी जाए। इस प्रस्ताव पर संस्थान प्रबंधन ने अभी तक हामी नहीं भरी है।
मुलाकात के बाद बाहर आए ब्रह्मस्वरूप ने बताया कि हमारी मुलाकात चिकित्साधीक्षक बृजेंद्र कुमार से हुई। उनसे कहा कि सनातन परंपरा के अनुसार सन्यास ग्रहण के बाद पहला अधिकार गुरु का होता है। इसके साथ ही भारतीय परंपरानुसार स्वामी सानंद के पार्थिव शरीर को गंगा स्नान और मुंह में गंगा जल डालने की अनुमति मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
एम्स जो भी मेडिकल प्रक्रिया अपनाना चाहे उस पर कोई एतराज नहीं है। यह बेहद अफसोस जनक है कि गंगा के लिए जीने और मरने वाले संत को अंतिम बेला में गंगा जल न नसीब हो।
विज्ञापन