फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   saint gopaldass missing her mother on Hunger Strike

संत गोपालदास की मां ने दी बेटे के मिलने तक आमरण अनशन जारी रखने की चेतावनी 

Fri, 14 Dec 2018 09:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 14 Dec 2018 09:11 AM IST
विज्ञापन
saint gopaldass missing her mother on Hunger Strike
संत गोपालदास की मां और भाई - फोटो : अमर उजाला

दून अस्पताल से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए संत गोपालदास की मां शकुंतला देवी ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे के लापता होने में केंद्र व राज्य सरकार का हाथ है।

विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने एम्स के अफसरों की भी भूमिका पर सवाल उठाए हैं। शकुंतला देवी ने पत्रकारवार्ता कर सरकार व शासन से मांग की है कि उनके लापता बेटे को ढूंढा जाए, तब तक ऋषिकेश त्रिवेणी घाट पर उनका अनशन जारी रहेगा। 
विज्ञापन


लापता संत की मां शकुंतला देवी ने कहा कि पीएम मोदी खुद को गंगा पुत्र बताते हैं और संतों के हितों की बात करते हैं लेकिन उनके कार्यकाल में संतों के हितों की अनदेखी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऋषिकेश एम्स प्रशासन ने अपनी गलती मानी

पत्रकारवार्ता में नितिन हुड्डा ने कहा कि तीन दिसंबर की रात को संत गोपालदास को रेफर किया गया जबकि उनकी हालत ठीक नहीं थी। इसमें ऋषिकेश एम्स प्रशासन ने अपनी गलती भी मानी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोगों के इशारे पर संत गोपालदास को भेजा गया। इसके बाद वह लापता हो गए। नितिन हुड़्डा ने कहा कि अब उल्टे हम लोगाें के ऊपर ही आरोप लगाए जा रहे हैं कि हम सबने संत गोपालदास को कहीं छिपा दिया है।

संत सानंद की आवाज को संत गोपालदास ने उठाया था। उनकी आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है। संत स्वामी संदीप आचार्य ने कहा कि जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जाएंगी, तब तक अनशन जारी रहेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed