सैनिक स्कूल घोड़ाखाल प्रवेश परीक्षा 2020 का रिजल्ट जारी, डीडीहाट के हर्ष ने किया उत्तराखंड टॉप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रवेश परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। अब मेरिट लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों का मेडिकल होगा। इसके बाद विद्यालय की फाइनल मेरिट लिस्ट घोषित होगी। कक्षा छह के लिए 195 और 9वीं के लिए 60 बच्चों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
बता दें कि सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रवेश परीक्षा के लिए 10833 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया। इसमें छात्राओं की संख्या 2390 थी। 5 जनवरी को 18 सेंटरों पर हुई परीक्षा में 9316 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें 1958 छात्राएं शामिल रहीं। शुक्रवार को विद्यालय की प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया।
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रधानाचार्या कर्नल डॉ. स्मिता मिश्रा ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 65 और 9वीं के लिए 20 सीटें हैं। इन सीटों के लिए मेरिट लिस्ट में आए अभ्यर्थी 15 फरवरी के बाद मेडिकल परीक्षा में हिस्सा लेंगे। इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। कक्षा 6 में सात बालिकाओं को दाखिला दिया जाएगा।
डीडीहाट के हर्ष ने किया उत्तराखंड में टॉप
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में डीडीहाट के मेधावी छात्र हर्षवर्द्धन डसीला ने 93 फीसदी अंक प्राप्त कर उत्तराखंड टॉप किया है। वह कक्षा छह में घोड़ाखाल में प्रवेश लेंगे। बजाज स्कूटी शोरूम के स्वामी जितेंद्र डसीला के बेटे हर्षवर्द्धन ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय सेना से रिटायर्ड अपने ताऊ दीपक डसीला को दिया है। हर्षवर्द्धन ने कक्षा पांच की पढ़ाई नैनीताल से की है। हर्ष का बड़ा भाई मोहित भी घोड़ाखाल में सातवीं में पढ़ता है।
यहां देखें परिणाम
दिन के हिसाब से सभी जानकारी स्कूल की वेबसाइट https://www.ssghorakhal.org/ पर दी गई हैं। बता दें कि इसमें कक्षा छह के लिए 195 छात्र और 21 छात्राओं ने परीक्षा पास की है। कक्षा छह में कुल 65 सीटों पर छात्र और सात सीटों पर छात्राओं का चयन होना है। वहीं, 9 वीं कक्षा के लिए करीब 60 छात्रों ने परीक्षा पास की है। इसमें कुल 20 सीटों पर दाखिले होने हैं।
इस बार 18 केंद्रों में 9316 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। 1517 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ी थी। प्रवेश परीक्षा के लिए 10833 छात्र छत्राओं ने आवेदन किया था जिनमें 8449 छात्र और 2390 छात्राएं थी। जिसमें से 1958 छात्राओं और 2400 छात्राओं ने आवेदन किया था।
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में आयोजित सेंटर में 837 बच्चों ने परीक्षा दी। विद्यालय की प्रधानाचार्य कर्नल स्मिता मिश्रा ने बताया कि परीक्षा में पास होने वाले छात्र-छात्राओं का मेडिकल के आधार पर चुनाव होगा।
यहां देखें परीक्षा परिणाम:
https://spiderimg.amarujala.com/assets/applications/2020/01/31/k-at-ginti_5e34001e08363.pdf