{"_id":"683a12fa38eb698d200cd985","slug":"sahia-inter-college-will-soon-get-a-laboratory-building-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-704071-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: साहिया इंटर कॉलेज को जल्द मिलेगा प्रयोगशाला भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: साहिया इंटर कॉलेज को जल्द मिलेगा प्रयोगशाला भवन
Sat, 31 May 2025 01:50 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sat, 31 May 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर काॅलेज साहिया को जल्द विज्ञान प्रयोगशाला भवन मिलने जा रहा है। विभाग ने इसके लिए एक करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। प्रयोग शाला बनने से छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिलेगी। अभी तक छात्र-छात्राओं को विद्यालय के कमरों में ही विज्ञान से संबंधी प्रयोग करने पड़ रहे हैं।
साहिया में वर्ष 1967 में राजकीय इंटर काॅलेज की स्वीकृति मिली थी। विद्यालय निर्माण के दौरान प्रयोगशाला नहीं बन पाई थी। छात्र-छात्राएं कक्षाओं में ही विज्ञान के प्रयोग कर रहे थे। जबकि अभिभावक बार-बार विद्यालय में प्रयोगशाला के निर्माण की मांग कर रहे थे।
अब प्रयोगशाला भवन निर्माण के लिए विभाग की ओर से एक करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हो गया है। प्रयोगशाला भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। प्रधानाचार्य सीएस बंगारी और अभिभावक संघ की अध्यक्ष नीलम चौहान ने कहा कि अभिभावकों के सहयोग से प्रयोगशालाओं का निर्माण शुरू करवा दिया गया है। जल्द ही भवन बनकर तैयार हो जाएगा।