फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sahaspur was divided into three zones and 20 sectors

Dehradun News: सहसपुर को तीन जोन और 20 सेक्टर में बांटा गया

Mon, 28 Jul 2025 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Sahaspur was divided into three zones and 20 sectors
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में आज सहसपुर ब्लॉक में मतदान होगा। सीओ विकासनगर बीएल शाह और कोतवाली प्रभारी सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट ने रविवार को चुनाव ड्यूटी के संबंध में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफ किया। सीओ ने कहा कि चुनाव ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी सतर्क रहने के साथ बुजुर्ग, दिव्यांग और बीमार मतदाताओं की मदद के लिए तत्पर रहेंगे। थाना क्षेत्र के वेडिंग प्वाइंट में ब्रीफिंग के दौरान सीओ बीएल शाह ने कहा कि सहसपुर ब्लॉक को तीन जोन और 20 सेक्टर में बांटा गया है। निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जोन और सेक्टर प्रभारी भ्रमणशील रहते हुए मतदान केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। खासकर अति संवेदनशील और संवेदनशील मतदान केंद्रों की कड़ी निगरानी करनी है। उन्होंने कहा कि चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को मतदान केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में प्रवेश न करने दें। कोई भी संदिग्ध गतिविधि नजर आने या शांतिभंग होने की स्थिति में तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित करें। समय सीमा बीतने के बाद मतदान केंद्र के भीतर मौजूद मतदाता ही मतदान कर पाएंगे। कोतवाली और चौकी पुलिस को चेकपोस्ट पर निरंतर वाहनों की चेकिंग करनी है। इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक विकास रावत, चौकी प्रभारी धर्मावाला विवेक राठी, चौकी प्रभारी सभावाला राजेश बिष्ट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed