फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sahaspur became champion in district football competition

जिला फुटबॉल प्रतियोगिता में सहसपुर बना चैंपियन

Tue, 10 Sep 2019 02:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
Sahaspur became champion in district football competition
देहरादून। जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में सोमवार को सहसपुर की टीम ने अंडर-14 बालक और अंडर-19 बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले जीत लिए। इसके लिए सहसपुर की टीम को ओवरऑल चैंपियन का खिताब दिया गया।
विज्ञापन

अंडर-14 वर्ग के मुकाबले में मसूरी ने रायपुर को 5-0, सहसपुर ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय को 2-0 और मसूरी ने डोईवाला को 3-0 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में सहसपुर ने मसूरी को 1-0 से हराया। सहसपुर के सिद्धार्थ ने 27वें मिनट में मुकाबले का एकमात्र गोल किया।
विज्ञापन

अंडर-19 बालिका वर्ग में कालसी ने नवोदय विद्यालय को 2-0, सहसपुर ने डोईवाला को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में सहसपुर ने कालसी को 3-0 से हराया। पार्वती ने 12वें, दीक्षा ने 17वें और अंजली ने 23वें मिनट में गोल किया। प्रतियोगिता में एसडीएस रावत, शैलेंद्र सिंह, रोहित नेगी, अशोक गंगोला, आदर्श, सुशातं, श्रीनाथ ने निर्णायक और मोइन खान ने मैच कमिश्नर की भूमिका निभाई। आयोजन में जिला खेल समन्वयक रवि रावत, अजय नैथानी, सुरेश, बीएस रावत, सुंदर सिंह मेहरा, ओम पंत, मुकेश नेगी, जनार्दन टंडन, शैलेंद्र बिष्ट, घनश्याम, विमल रावत आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed