फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sadhak doing penance for Ganga for many years

17 वर्ष से गंगा में तपस्या कर रहा है ये साधक, कारण जानकर दंग रह जाएंगे आप

Mon, 26 Jun 2017 09:29 AM IST
सूरत सिंह रावत/ अमर उजाला, गंगोत्री (उत्तरकाशी)
सूरत सिंह रावत/ अमर उजाला, गंगोत्री (उत्तरकाशी) Updated Mon, 26 Jun 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
sadhak doing penance for Ganga for many years
गंगा

हाड़ कंपा देने वाली सर्दी और ग्लेशियर के खतरों की बीच गंगोत्री में एक साधक निरंतर 17 वर्ष से भागीरथी में खडे़ होकर अनूठी साधना कर रहा है।

विज्ञापन


ढाई घंटे प्रात: एवं कभी रात 12 बजे भी रो-रोकर अपनी अश्रुधारा के अंश को गंगा सागर तक पहुंचाने की चेष्टा करने वाला यह साधक है स्वामी वेदांतानंद। वह मां गंगा के साक्षात दर्शन के लिए यह तपस्या कर रहा है।
विज्ञापन


वह गंगोत्री से कुछ दूरी पर बिना किसी सहायक व चेले के एक गुफा में अकेले रहते हैं। इतना ही नहीं यहां वह किसी को फटकने भी नहीं देते हैं ताकि उनकी साधना में विघ्न न पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्लेशियर के कहर से बाल-बाल बचा ये साधक

sadhak doing penance for Ganga for many years

श्रीकृष्ण आश्रम के महंत ब्रह्मचारी आत्म स्वरूप कुछ साल पहले अपना आश्रम छोड़कर स्वामी वेदांतानंद की गुफा से कुछ दूर जंगल में एक कुटिया बना कर साधना करते रहे।

वे बताते हैं कि दिल्ली के कारोबारी भक्त ओम दत्त शर्मा वर्षभर का राशन आदि जरूरत का सामान वेदांतानंद की गुफा में छोड़ आते हैं। सिर्फ ओम दत्त की वहां जाने की इजाजत है। गुफा और अपने परिसर की निगरानी के लिए उनके भक्त ने सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। कई बार तो वे तथा उनकी गुफा ग्लेशियर के कहर से बाल-बाल बची हैं।

यहां जाड़ों में पांच फीट तक बर्फ जम जाती है। किंतु इस बर्फबारी ने कभी उनकी साधना में खलल नहीं डाला। स्वामी आत्म स्वरूप की साधना से प्रभावित वेदांतानंद उनसे कभी-कभार बतियाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed