फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sabhashad attempt Self-immolation in new tehri

नई टिहरीः वार्ड में विकास कार्य नहीं होने पर फूटा गुस्सा, सभासद ने की आत्मदाह की कोशिश

Sat, 22 Jun 2019 08:35 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 22 Jun 2019 08:35 PM IST
विज्ञापन
sabhashad attempt Self-immolation in new tehri
आत्मदाह की कोशिश करने वाले सभासद को समझाते लोग - फोटो : अमर उजाला

पालिका टिहरी के वार्ड-11 में निर्माण कार्य न होने से गुस्साए सभासद ने पालिका कार्यालय में अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह की कोशिश की। पालिका कर्मचारियों और अन्य लोगों ने किसी तरह सभासद के हाथ से माचिस छीन कर बड़ी घटना होने से बचा दी। पालिका कर्मियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस सभासद को चौकी ले गई। जहां पर सभासद ने आवेश में आकर घटना की बात स्वीकारते हुए माफी मांगी, जिसके बाद मामला शांत हुआ। 

विज्ञापन


शनिवार पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे वार्ड-11 से पालिका सभासद विश्वजीत नेगी पेट्रोल की बोतल लेकर पालिका कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अपने वार्ड में सात माह बाद भी विकास कार्य न होने का आरोप लगाए। कहा कि स्वयं के संसाधनों से वार्ड में झाड़ी कटान किया। कई बार बोर्ड बैठक से लेकर पालिका के जिम्मेदार कर्मियों के सामने समस्या रखी जा चुकी है, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। सभासद के पास पेट्रोल की बोतल देकर वहां मौजूद कर्मियों के हाथ पैर फुल गए। कर्मी जैसे ही बातचीत करने पहुंचे, सभासद ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क कर माचिस की जलाने के लिए निकाल दी। कर्मियों और अन्य लोगों ने बीच बचाव कर माचिस छीनी, जिससे बड़ी घटना होने से बच गई। 
विज्ञापन


ईओ राजेंद्र सजवाण ने घटना की सूचना पुलिस चौकी ढुंगीधार को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभासद को चौकी ले गई। प्रभारी थानाध्यक्ष रमेश सैनी भी चौकी पहुंचे। उन्होंने सभासद से पूछताछ की। सभासद ने बताया कि वार्ड में सफाई, झाड़ी कटान, रंग-रोगन कार्य नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं शहर से बाहर हूं। मुझे फोन पर घटना की जानकारी मिली है। इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए। पालिका समान दृष्टि से काम कर रही है। किसी भी सभासद के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा है। शहर के विकास के लिए अच्छा प्लान तैयार किया गया है। 

-सीमा कृषाली, पालिकाध्यक्ष टिहरी

सभी वार्डों में निरंतर सफाई से लेकर अन्य कार्य किए जा रहे हैं। पालिका बोर्ड के गठन को भी अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता कारण विकास कार्य कुछ माह प्रभावित रहे हैं, लेकिन पालिका कार्यालय में आकर इस तरह की घटना को अंजाम देना उचित नहीं है।
-राजेंद्र सजवाण, ईओ, पालिका टिहरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed