फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rush of pilgrimage in badrinath.

बदरीनाथ में बंपर भक्ति, दो लाख से ज्यादा पहुंचे भक्त

Fri, 19 Jun 2015 09:34 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गोपेश्वर
ब्यूरो / अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Fri, 19 Jun 2015 09:34 AM IST
विज्ञापन
rush of pilgrimage in badrinath.

बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या दो लाख के पार पहुंच गई है। धाम की तीर्थयात्रा पर आ रहे यात्रियों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन


बदरीनाथ धाम की यात्रा 26 मई से शुरू हुई थी। इन 23 दिनों में बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर दो लाख 36 तीर्थयात्री पहुंचे हैं। बदरीनाथ में इन दिनों मौसम सुहावना बना है। धाम में दोपहर बाद बर्फीली हवाएं चल रही हैं। यात्री बदरीनाथ के दर्शन करने के बाद देश के अंतिम गांव माणा पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


लखनऊ से अपने परिवार के साथ बदरीनाथ की यात्रा पर आए प्रद्युम्न वर्मा और शिशिर वर्मा का कहना है कि बदरीनाथ आने का कार्यक्रम वर्ष 2013 में बनाया था, लेकिन आपदा के कारण धाम नहीं पहुंच पाए थे। पहली बार धाम में पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात की अंबिका बैन कहती हैं कि यहां बिताए पल हमेशा याद रखूंगी। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ बीडी सिंह का कहना है कि बदरीनाथ में तीर्थयात्रियों को कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

जोरदार बारिश से दहशत में रहे लोग

बुधवार रात को जोशीमठ में जोरदार बारिश हुई। वर्ष 2013 की 16-17 जून की आपदा से डरे पांडुकेश्वर, गोविंदघाट, नीती और माणा घाटी के ग्रामीण भारी बारिश होते देख अलर्ट हो गए थे।


बारिश रात नौ बजे से शुरू हुई जो रात साढ़े ग्यारह बजे तक हुई। भारी बारिश से बदरीनाथ हाईवे पर बलदौड़ा में मलबा और पत्थर आ गए, जिसे बीआरओ ने शीघ्र हटा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed