{"_id":"5bf96b54bdec2241b3026de6","slug":"rural-arrested-for-slaughtering-cow-and-putting-it-in-a-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: पशु वध और उसका मांस एक मंदिर में रखने के आरोप में ग्रामीण गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: पशु वध और उसका मांस एक मंदिर में रखने के आरोप में ग्रामीण गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायणबगड़
Updated Sat, 24 Nov 2018 08:47 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
राजस्व पुलिस ने एक व्यक्ति को गो वंश संरक्षण अधिनियम के तहत गिरफ्तार करके शनिवार को जेल भेज दिया। पशु वध और उसका मांस एक मंदिर में रखने के आरोप में राजस्व पुलिस ने शुक्रवार को उसे हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
राजस्व पुलिस उपनिरीक्षक पंकज सजवाण ने बताया कि शुक्रवार को खैनोली के ग्रामीणों ने गांव के ही भवानी राम पुत्र बचनी राम उम्र 50 वर्ष के खिलाफ तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने बृहस्पतिवार को एक पशु को मार कर उसके सिर और अन्य अंगों को स्थानीय घनियाल देवता के मन्दिर में रख दिया है।
विज्ञापन
सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वाली इस घटना की खबर मिलते ही राजस्व पुलिस, पशु पालन विभाग की टीम को लेकर मौके पर पहुंच गई। पशुपालन विभाग की टीम ने मंदिर में रखे अंगों और मांस के टुकड़ों की जांच की। तलाशी के दौरान भवानी के घर में भी उसी पशु का मांस पाया गया। जांच में मांस, गोवंश का होने की पुष्टि पर भवानी राम के खिलाफ गो वंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य खैनोली दलबीर रोधियाल और ग्राम प्रधान त्रिलोक सिंह की अगुवाई में ग्रामीणों द्वारा उक्त ब्यक्ति के खिलाफ राजस्व क्षेत्र गड़कोट में इस मामले की तहरीर दी थी।