फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Running Bus Radiator blast six Passengers Scorched due to hot weather in tehri

उत्तराखंड: उत्तरकाशी से श्रीनगर जा रही बस का रेडिएटर फटा, तेज गर्म पानी से छह यात्री झुलसे

Thu, 06 Jun 2019 08:29 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंबगांव (टिहरी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंबगांव (टिहरी) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 06 Jun 2019 08:29 AM IST
विज्ञापन
Running Bus Radiator blast six Passengers Scorched due to hot weather in tehri
बस का रेडिएटर फटने से यात्री झुलसे - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में उत्तरकाशी से लंबगांव होते हुए श्रीनगर जा रही एक बस का रेडिएटर फट गया। रेडिएटर का पाइप फटने से गर्म पानी बस की आगे की सीटों में बैठे यात्रियों के ऊपर जा गिरा। इस दौरान गर्म पानी से बस में सवार छह यात्री झुलए गए है। झुलसे यात्रियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापनगर में भर्ती किया गया है। बस में कुल 30 यात्री सवार थे।

विज्ञापन


बुधवार को बस संख्या यूए 07 ए-8031 उत्तरकाशी से लंबगांव होते हुए श्रीनगर जा रही थी। लंबगांव-पीपलडाली मार्ग पर कोटगा के समीप बस के रेडिएटर का पाइप अनाचक फट गया। रेडिएटर का गर्म पानी बस के अंदर यात्रियों पर छलक गया।

विज्ञापन

जिससे बस में सवार कीर्तिनगर मलेथा निवासी नीलम (25), उनकी बेटी स्नेहा (6), बेटा दिव्यांशु (11), आनंदी देवी (68), प्रतापनगर खेतपाली गांव निवासी हरीश (55), कटोगा गांव के रेवत सिंह (65) झुलस गए।

108 सेवा के माध्यम से झुलसे लोगों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापनगर में भर्ती किया गया है। डा. रानी सिंह ने बताया कि सभी लोगों की स्थिति सामान्य है। सूचना पर थानाध्यक्ष विनोद रावत और तहसीलदार शंकर लाल चौरसिया ने अस्पताल पहुंचकर झुलसे लोगों का हालचाल जाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed