फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rumor of salt shortage

अफवाहों पर दूसरे दिन भी बिका नमक, जागा प्रशासन 

Sun, 13 Nov 2016 10:55 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 13 Nov 2016 10:55 AM IST
विज्ञापन
rumor of salt shortage
salt - फोटो : amar ujala

एक हजार और पांच सौ के नोट बंद होने के कारण परेशानियों से जूझ रहे लोग शुक्रवार रात नमक की किल्लत की अफवाह से तिलमिला उठे और बिना सोचे-समझे ज्यादा से ज्यादा नमक की खरीदारी में जुट गए।

विज्ञापन


हालांकि नमक को लेकर शुक्रवार को फैली अफवाह का सच शनिवार को सामने आ गया। इससे नमक की कालाबाजारी तो घटी, लेकिन बिक्री कम नहीं हुई। रुड़की में महंगे दाम पर नमक बेचने वाले दो दुकानदार हिरासत में लिए गए हैं।
विज्ञापन


प्रशासन ने गोदाम संचालकों और दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि अगर नमक की कालाबाजारी की या स्टोर किया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही दून में जिला प्रशासन और पूर्ति विभाग ने प्रमुख बाजारों में नमक के गोदामों में जाकर व्यवस्थाएं परखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुड़की में भी अफवाह के चलते लोगों ने नमक की महंगे दामों पर जमकर खरीदारी की, लेकिन शनिवार को आसानी से नमक मिलता रहा तो उनको पछताना पड़ा। इस बीच नमक की कालाबाजारी की शिकायत पर अधिकारियों ने कई जगह छापे मारे। छापों में बड़े गोदामों में नमक भरा मिला।

उधर, पौड़ी में जिला प्रशासन ने नगर व्यापार सभा व नमक विक्रेताओं की आपात बैठक बुलाई। इसमें बताया कि नमक को अधिक दामों पर बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


नमक को लेकर प्रशासन ने अपराह्न बाद विभिन्न स्थानों पर मुनादी भी कराई। कोटद्वार, रुद्रप्रयाग में भी लोगों ने कई किलो नमक का स्टॉक कर लिया। नमक को महंगा बेचने की अफवाह पर पुलिस-प्रशासन ने पूर्ति अधिकारियों के साथ दुकानों का औचक निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed