{"_id":"68546ec4cfc906f13a073913","slug":"rudrasena-caught-short-weighing-and-created-a-ruckus-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-719804-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: रुद्रसेना ने पकड़ी घटतौली, हंगामा काटा, 15 एलपीजी सिलिंडर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: रुद्रसेना ने पकड़ी घटतौली, हंगामा काटा, 15 एलपीजी सिलिंडर जब्त
Fri, 20 Jun 2025 01:40 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रसेना के कार्यकर्ताओं ने डाकपत्थर गैस सर्विस के 15 सिलिंडर में घटतौली पकड़ी। एजेंसी पर कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा काटा। खाद्य पूर्ति विभाग की टीम ने जांच के बाद 15 सिलिंडर जब्त कर लिए। वहीं, विधिक बाट माप विज्ञान विभाग ने एजेंसी संचालक को भविष्य के लिए चेतावनी देते हुए 10 हजार रुपये के चालान की कार्रवाई की।रुद्रसेना फाउंडेशन के संस्थापक राकेश तोमर उत्तराखंडी को बृहस्पतिवार को कालसी क्षेत्र के व्यास नहरी निवासी ध्वजवीर तोमर ने डाकपत्थर गैस एजेंसी के एलपीजी सिलिंडर में घटतौली की सूचना दी। शिकायत पर वह कालसी पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने स्वयं ही कांटे से सिलिंडरों के वजन की जांच की। 15 सिलिंडरों का वजन निर्धारित से कम पाया गया। कार्यकर्ताओं ने एजेंसी पर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उसके बाद कार्यकर्ता कालसी थाने पहुंचे। थाना पुलिस की सूचना पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेंद्र चौहान, पूर्ति निरीक्षक जितेंद्र जोशी, जगदीश प्रसाद सकलानी और राहुल बहुगुणा थाने में पहुंचे। टीम ने विधिक माप विज्ञान विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक एके शर्मा को सूचना दी। उन्होंने मौके पर पहुंच कर सिलिंडरों की जांच की।विधिक माप विज्ञान विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक ने बताया कि तय मानक के विपरीत दो सिलिंडर में दो किलोग्राम से अधिक गैस कम थी। एक सिलेंडर में 2.440 और दूसरे में 2.550 किलोग्राम गैस कम पाई गई। अन्य 13 सिलिंडरों में 35 ग्राम से लेकर 1.70 किलोग्राम ग्राम तक गैस कम थी। उन्होंने बताया कि गैस एजेंसी संचालक पर 10 हजार रुपये के चालान की कार्रवाई की गई है। वहीं, क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक सुरेंद्र चौहान ने बताया कि घटतौली पर सभी 15 सिलिंडर जब्त कर लिए गए हैं। जिस उपभोक्ता के सिलिंडर में गैस कम पाई गई थी उसे सिलिंडर बदल कर देने के लिए कहा गया। बताया कि दोनों विभागों की टीम संयुक्त रूप से क्षेत्र में घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की जांच के लिए अभियान चलाएगी। संगठन के संस्थापक राकेश तोमर उत्तराखंडी ने बताया कि डाकपत्थर एजेंसी के गैस सिलिंडर में लगातार घटतौली की शिकायत मिल रही है। उन्होंने गैस एजेंसी पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि दोबारा घटतौली पकड़े जाने पर कार्यकर्ता उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।