{"_id":"5dcd23e28ebc3e5b1703a1fd","slug":"rudrapur-youth-beaten-got-serious-head-injury","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर: चोर समझकर युवक को पीटा, सिर पर आई गंभीर चोट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर: चोर समझकर युवक को पीटा, सिर पर आई गंभीर चोट
Thu, 14 Nov 2019 03:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 14 Nov 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
ग्राम बगवाला में दो दोस्तों संग गए एक युवक को लोगों ने चोर समझ कर पीट दिया। युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक का इलाज कराया।
विज्ञापन
पुलिस युवक को कोतवाली ले आई। पुलिस को अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। कोतवाल कैलाश भट्ट ने बताया कि मूलरूप से पीलीभीत व हाल में कृष्णा कॉलोनी निवासी विजय सक्सेना बुधवार देर रात अपने दो दोस्तों के साथ बागवाला में एक पोल्ट्री फार्म पर गया था।
विज्ञापन
रात में पहुचने के कारण यहां लोगों ने तीनों को चोर समझ लिया। लोगों ने विजय को पकड़ लिया। जबकि उसके अन्य दोस्त फरार हो गये। स्थानीय लोगों ने विजय की पिटाई कर दी। उसके सिर पर डंडे भी मारे गए। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को कोतवाली ले आई। कोतवाल कैलाश भट्ट ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन