फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rudrapur News: Education minister dhan singh rawat big announcement for Uttarakhand board toppers

उत्तराखंड: बोर्ड परीक्षा टॉपरों के लिए शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणा, दिया जाएगा 25-25 हजार का पुरस्कार

Tue, 06 Dec 2022 02:05 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 06 Dec 2022 02:05 PM IST
सार

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने रुद्रपुर में राज्य स्तरीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता की विधिवत शुरुआत करते हुए छात्रों के लिए यह घोषणा की।

विज्ञापन
Rudrapur News: Education minister dhan singh rawat big announcement for Uttarakhand board toppers
शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर पहुंचे शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने उत्तराखंड बोर्ड के टॉपरों के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को 25000 की धनराशि और एक सर्टिफिकेट दिया जाएगा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मान्यता प्राप्त विद्यालयों में भी निशुल्क किताबें वितरित की जाएंगी। हर नगर निगम क्षेत्र में पीएम श्री योजना के तहत दो खेल मैदान बनाए जाएंगे और सभी विद्यालयों में खेल का सामान दिया जाएगा। साथ ही हर बच्चे की हेल्थ आईडी बनाई जाएगी और प्रदेश के 40,00000 बच्चों को निशुल्क इलाज दिया जाएगा। सरकार ने हर बच्चे को पूर्ण साक्षर बनाना लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 
विज्ञापन


UKPSC: उत्तराखंड में 26 दिसंबर से होगी वन क्षेत्राधिकारी की मुख्य परीक्षा, पढ़ें पूरा शेड्यूल
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश के 400 इंटर कॉलेजों में व्यवसायिक पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे और शिक्षकों को टेबलेट वितरित किए जाएंगे। हर साल 25 बच्चे कर्नाटक, केरल आदि दूसरे राज्यों में जाकर वहां पर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे और दूसरे राज्यों के बच्चे उत्तराखंड पहुंचेंगे। 


कहा कि उत्तराखंड का इतिहास बच्चों को कक्षा एक से पांचवीं तक पढ़ाया जाएगा, जिसमें हर जिले के महापुरुषों का इतिहास शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कुमाऊंनी, गढ़वाली, पंजाबी आदि मातृ भाषाओं में शिक्षा उपलब्ध कराने की बात कही और मैथ और विज्ञान विषय में 1000 नए शिक्षकों की भर्ती करने की घोषणा की।

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने यह बातें राज्य स्तरीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता की विधिवत शुरुआत करते हुए कही। शिक्षा मंत्री व रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच तीन दिवसीय क्रीडा प्रतियोगिता की शुरुआत की। यह प्रतियोगिता छह दिसंबर से आठ दिसंबर तक रुद्रपुर के मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की गई है। जिसमें प्रारंभिक व उच्च प्राथमिक कक्षा के छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। कक्षा एक से आठ तक के बच्चे पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में पहुंचे हैं। प्रदेश के सभी 13 जिलों के बच्चे क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक आयोजन में शामिल हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed