फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rudraprayag News Kedarnath priests and rights holders fast ended after written assurance of administration

केदारनाथ: प्रशासन के लिखित आश्वासन पर माने तीर्थपुरोहित और हक-हकूकधारी, अनशन समाप्त

Wed, 20 Sep 2023 07:54 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 20 Sep 2023 07:54 PM IST
सार

वार्ता में अधिकारियों ने आंदोलनकारियों को लिखित आश्वासन दिया कि भूमिधर से जुड़े मामले में नॉन जेडए से जेडए में प्रसार की कार्रवाई 15 अक्तूबर तक पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
Rudraprayag News Kedarnath priests and rights holders fast ended after written assurance of administration
आमरण अनशन पर बैठे तीर्थ पुरोहित - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

भूस्वामित्व और मास्टर प्लान के तहत केदारनाथ में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों के तहत खड़े भवनों को नहीं छेड़ने सहित चार सूत्री मांगों को लेकर तीर्थपुरोहित और हक-हकूकधारियों का आंदोलन प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद खत्म हो गया है। प्रशासन ने आगामी 15 अक्तूबर तक भूस्वामित्व को लेकर शासनस्तर पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।

विज्ञापन


केदारनाथ विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह और ऊखीमठ तहसील के तहसीलदार दिवान सिंह राणा ने दोनों अनशनकारियों को जूस पिलाकर उनका अनशन खत्म कराया।
विज्ञापन


उत्तरकाशी: हरकीदून ट्रैक पर पश्चिम बंगाल के बुजुर्ग ट्रैकर की हार्ट अटैक से मौत, मोरी लाया गया शव
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को अपर मुख्य कार्याधिकारी और ऊखीमठ तहसील के तहसीलदार अनशनस्थल पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से वार्ता की। लगभग एक घंटे तक चली वार्ता में अधिकारियों ने आंदोलनकारियों को लिखित आश्वासन दिया कि भूमिधर से जुड़े मामले में नॉन जेडए से जेडए में प्रसार की कार्रवाई 15 अक्तूबर तक पूरी की जाएगी।

इस मौके पर केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, आचार्य संतोष त्रिवेदी, रमाकांत शर्मा, उमेश पोस्ती मौजूद थे। इधर, तहसीलदार दिवान सिंह राणा ने बताया कि केदारनाथ में अनुबंध के तहत पुनर्निर्माण कार्य चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed