Rudraprayag: दोस्तों के साथ मंदाकिनी नदी में नहाने गया युवक डूबा, खोजबीन में जुटी एसडीआरएफ
बीरेंद्र अपने चार दोस्तों के साथ मंदाकिनी नदी में नहाने गया। यहां नदी के तेज बहाव में नहाते हुए वह डूब गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर के नीचे मंदाकिनी नदी में नहाने गए पांच युवकों में से एक नदी में डूब गया। पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ के जवान लापता युवक की खोजबीन में जुटे हुए हैं। युवक, कुछ दिन पूर्व ही मुंबई से अपने घर आया था और शुक्रवार को अपने पासपोर्ट सत्यापन के लिए रुद्रप्रयाग गया था, वहां से लौटकर वह अपने दोस्तों के साथ मंदाकिनी नदी में नहाने में चला गया था।
दोपहर बाद करीब दो बजे बीरेंद्र पुत्र बलवीर लाल, निवासी ग्राम कोट-बांगर, जखोली अपने चार दोस्तों के साथ मंदाकिनी नदी में नहाने गया। यहां नदी के तेज बहाव में नहाते हुए वह डूब गया। उसके साथी कुछ समझ पाते, बीरेंद्र पानी के बहाव में ओझल हो गया।
Chardham Yatra: यमुनोत्री की यात्रा पर आए आंध्र प्रदेश के यात्री की मौत, धाम में अब तक 28 की गई जान
इसके बाद, चार युवकों ने ही स्थानीय लोगों को घटना की सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौहान जल पुलिस और एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे और युवक की खोजबीन में जुट गए।
देर शाम तक युवक को कोई पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष राजीव चौहान ने बताया कि मंदाकिनी नदी में डूबा युवक अपने पासपोर्ट सत्यापन के लिए रुद्रप्रयाग गया था। युवक के पिता मुंबई में नौकरी करते हैं और वह भी मुंबई से कुछ दिन पहले घर लौटा था।