फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rudraprayag Gaurikund Highway 70 meter long Bailey bridge is ready in Kund trial is also successful

Rudraprayag Gaurikund Highway: कुंड में 70 मीटर लंबा बैली ब्रिज बनकर हुआ तैयार, ट्रायल भी सफल

Wed, 19 Feb 2025 11:36 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 19 Feb 2025 11:36 PM IST
सार

बीते वर्ष जुलाई में कुंड में मंदाकिनी नदी पर निर्मित 48 मीटर स्पान के स्टील गार्डर पुल के एक पिलर की बुनियाद खोखली हो गई थी, जिस कारण पुल से छोटे-बड़े वाहनों का संचालन रोक दिया गया था।

विज्ञापन
Rudraprayag Gaurikund Highway 70 meter long Bailey bridge is ready in Kund trial is also successful
कुंड में बैली ब्रिज बनकर हुआ तैयार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारघाटी और केदारनाथ को जोड़ने वाले रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुंड में मंदाकिनी नदी पर 70 मीटर स्पान का बैली ब्रिज बनकर तैयार हो गया है। इस पुल पर वाहनों के संचालन का ट्रायल भी सफल रहा है। यात्राकाल में इसी पुल से वाहनों का संचालन किया जाएगा। दूसरी तरफ हाईवे सुधारीकरण के तहत पहले चरण में कुंड से भीरी के बीच पैच भरने का काम शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


दरअसल, बीते वर्ष जुलाई में कुंड में मंदाकिनी नदी पर निर्मित 48 मीटर स्पान के स्टील गार्डर पुल के एक पिलर की बुनियाद खोखली हो गई थी, जिस कारण पुल से छोटे-बड़े वाहनों का संचालन रोक दिया गया था। तब, वाहनों का संचालन कुंड-चुन्नी बैंड-विद्यापीठ मोटर मार्ग से गुप्तकाशी होते हुए किया गया था। वहीं लोनिवि ने यात्रियों की सुविधा के लिए कुंड में मंदाकिनी नदी पर इसी पुल के बराबर में 70 मीटर लंबा बैली ब्रिज का निर्माण शुरू किया था जो अब बनकर तैयार हो गया है।
विज्ञापन


भारतीय सेना के विशेष सहयोग से यह बैली ब्रिज बनाया गया है। एनएच के विशेषज्ञों की मौजूदगी में इस पुल से वाहन संचालन का ट्रायल भी किया गया है, जो सफल रहा है। अब आगामी केदारनाथ यात्रा में आने वाले वाहनों का संचालन इसी पुल से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, प्रदेश में सशक्त भू-कानून पर लगी मुहर, जानें क्या हैं नए प्रावधान

हाईवे की मरम्मत भी शुरू
इधर आगामी केदारनाथ यात्रा मई पहले सप्ताह से शुरू होने की उम्मीद है। यात्रा की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड ने राजमार्ग पर पैच भरने का काम शुरू कर दिया है। पहले चरण में कुंड से भीरी के बीच सड़क पर पड़े गड्ढों का भरान कर उन्हें डामर से ठीक किया जा रहा है। साथ ही मलबा हटाने के साथ अन्य छोटे-छोटे कार्य पूरे किए जा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत हाईवे का चौड़ीकरण कार्य कर रहीं कंपनियों ने सुधारीकरण के लिए अपने-अपने प्रस्ताव सौंप दिए हैं। कंपनियों ने अप्रैल तक हाईवे को यात्रा के लिए तैयार करने का लक्ष्य रखा है।

आगामी केदारनाथ यात्रा तैयारियों को लेकर रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे को दुरुस्त करने का काम कार्यदायी संस्थाओं ने शुरू कर दिया है। कुंड में बैली ब्रिज बनकर तैयार हो गया है। पुल से वाहनों के संचालन का ट्रायल सफल रहा है। आगामी यात्रा में इसी पुल से वाहन संचालित किए जाएंगे।
- ओंकार पांडेय, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड लोनिवि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed