{"_id":"651dbe8dbb5937c0800eb596","slug":"rudraprayag-darshan-of-the-sanctum-sanctorum-stopped-due-to-crowd-in-kedarnath-dham-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम में भीड़ के कारण गर्भगृह के दर्शन बंद, नाराज पुरोहित समाज ने कहा- यह परंपरा के खिलाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम में भीड़ के कारण गर्भगृह के दर्शन बंद, नाराज पुरोहित समाज ने कहा- यह परंपरा के खिलाफ
Thu, 05 Oct 2023 01:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रप्रयाग
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रप्रयाग
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 05 Oct 2023 01:05 AM IST
सार
अब सभा मंडप से ही दर्शन कराए जा रहे हैं। गर्भ गृह के दर्शन बंद होने पर तीर्थ पुरोहित समाज ने आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केदारनाथ धाम में बढ़ती भीड़ को देखकर गर्भगृह के दर्शन बंद हो गए हैं। अब सभा मंडप से ही दर्शन कराए जा रहे हैं। गर्भ गृह के दर्शन बंद होने पर तीर्थ पुरोहित समाज ने आपत्ति जताई है। इन दिनों श्राद्ध पक्ष चल रहा है। प्रत्येक दिन 18 से बीस हजार तीर्थ यात्री केदार बाबा के दरबार में पहुंच रहे हैं, लेकिन भक्तों को दूर से ही दर्शन कराये जा रहे हैं। कुछ दिनों पहले तक भीड़ कम थी तो भक्तों को मंदिर के गर्भ गृह में जाने दिया जा रहा था।
विज्ञापन
चारधाम महापंचायत के उपाध्यक्ष और केदारनाथ के तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी का कहना है कि श्राद्ध पक्ष में यहां की पूजा का विशेष महत्व है। भक्तों को मंदिर के गर्भ गृह में न भेजा जाना यहां की परंपरा के खिलाफ है। भीड़ जितनी भी हो, भक्तों को मंदिर के अंदर भेजा जाना चाहिए। वीआईपी को तो मंदिर के गर्भ गृह में भेजा जा रहा है, लेकिन जो यात्री रात दो बजे से लाइन में लगे हैं, उन्हे अंदर नहीं भेजा जाता है। उन्होंने कहा भगवान के लिए भक्त एक समान हैं। सबको एक जैसे दर्शन होने चाहिए।
विज्ञापन