फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rudraprayag couple eat poison in Munsiyari

मुनस्यारी घूमने आए रुद्रप्रयाग के युवक और युवती ने जहरीला पदार्थ गटका

Mon, 21 Oct 2019 03:30 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुनस्यारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुनस्यारी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 21 Oct 2019 03:30 PM IST
सार

  • दोनों मदद के लिए पहुंचे अल्पाइन रिसोर्ट
  • रिजॉर्ट कर्मियों ने पीठ पर लादकर पहुंचाया अस्पताल 

विज्ञापन
Rudraprayag couple eat poison in Munsiyari
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रप्रयाग से मुनस्यारी घूमने आए युवक और युवती ने खलिया टॉप में जहरीला पदार्थ खा लिया। सोमवार सुबह बदहवासी की हालत में दोनों डॉक्टर-डॉक्टर चिल्लाते हुए खलिया भुजानी स्थित अल्पाइन रिजॉर्ट पहुंचे। रिजॉर्ट में काम करने वाले कर्मियों ने दोनों को पीठ पर लादकर अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


रुद्रप्रयाग से 18 अक्तूबर को 24 वर्षीय युवक और 21 वर्षीय युवती हिमनगरी घूमने पहुंचे। रविवार रात दोनों ने खलिया टॉप स्थित टैंट में नुवान पी लिया। सोमवार सुबह करीब सात बजे दोनों अल्पाइन रिजॉर्ट में मदद मांगने पहुंचे। रिजॉर्ट कर्मी मनोज कुमार और चंचल बसेड़ा ने दोनों को पीठ पर लादकर अस्पताल पहुंचाया। मामला प्रथमदृष्टया प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। 
विज्ञापन


होटल कर्मियों से हुई बातचीत में युवती ने बताया कि युवक की रुद्रप्रयाग में कंप्यूटर की दुकान है। दुकान के लिए उसने पांच लाख रुपये का लोन लिया था। इसके चलते वह परेशान थे। अस्पताल में डॉ. दिनेश चंदोला, डॉ रितेश उपचार में लगे हैं। डॉ. चंदोला ने बताया कि दोनों अब खतरे से बाहर हैं। उन्होंने युवक-युवती के हवाले से बताया कि दोनों ने हल्की मात्रा में नुवान पी लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed