फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rudraprayag bus accident missing girl body found death toll rises to five rescue operation underway

Rudraprayag Bus Accident: हादसे में लापता एक युवती का शव मिला, मृतकों की संख्या हुई पांच, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Sat, 28 Jun 2025 03:14 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 28 Jun 2025 03:14 PM IST
सार

ऋषिकेश-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर घोलतीर के समीप एक यात्री वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। वाहन में चालक और गाइड सहित कुल 20 लोग थे, जिमसें 18 लोग एक ही कुटंब-परिवार के थे और वह बदरीनाथ जा रहे थे। हादसे में लापता लोगों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Rudraprayag bus accident missing girl body found death toll rises to five rescue operation underway
रुद्रप्रयाग बस हादसा: लापता लोगों की तलाश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उफनती नदी में जिंदगी की तलाश के लिए जद्दोजहद हो रही है। रेस्क्यू दल नदी के बढ़े जलस्तर और मटमैले पानी के बीच लापता लोगों की खोजबीन में जुटा है। इस दौरान शनिवार को यात्री वाहन हादसे में लापता आठ लोगों में से एक युवती का शव कीर्तिनगर के समीप मिला। युवती की शिनाख्त मौली सोनी के रूप में हुई है। हादसे में अब मृतकों की संख्या पांच हो गई है।

विज्ञापन

 

बीते बृहस्पतिवार को ऋषिकेश-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर घोलतीर के समीप एक यात्री वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। वाहन में चालक और गाइड सहित कुल 20 लोग थे, जिमसें 18 लोग एक ही कुटंब-परिवार के थे और वह बदरीनाथ जा रहे थे। शुक्रवार को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जल पुलिस, फायर सर्विस, पुलिस, डीडीआरएफ के जवानों ने सुबह से घटनास्थल पर संयुक्त रेस्क्यू अभियान शुरू किया। राफ्ट के सहारे अलकनंदा में जिंदगियों की तलाश करते रेस्क्यू दल को रतूड़ा के समीप एक शव मिला।

विज्ञापन


शव को बरामद करते हुये पुलिस के सुपुर्द किया गया। उसकी शिनाख्त संजय सोनी (55) निवासी उदयपपुर के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि तलाश अभियान जारी है। नदी के बढ़े जलस्तर और मटमैले पानी की वजह से दिक्कत हो रही है। इधर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से श्रीनगर डैम तक निरंतर खोजबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि लापता को खोजने के लिए हरसंभव सभी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

घोलतीर यात्रा वाहन हादसे की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश

रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी प्रतीक जैन से ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर घोलतीर के समीप हुए यात्री वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए हैं। उप जिला मजिस्ट्रेट याक्षी अरोड़ा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि 26 जून को बदरीनाथ हाईवे पर रुद्रप्रयाग से बदरीनाथ जा रहा यात्री वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर अलकनंदा नदी में समा गया था।



ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: अगले 24 घंटे में अत्यधिक बारिश की संभावना, सीएम धामी ने की सभी से अलर्ट रहने की अपील

हादसे में अभी तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। आठ लोग घायल हैं और आठ लोग लापता चल रहे हैं। उन्होंने दुर्घटना के बारे में जानकारी रखने वाले या जानकारी देने वाले इच्छुक लोग एक सप्ताह में किसी भी कार्यदिवस पर उप जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में दे सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed