फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rudraprayag Bus Accident: DM ordered a magisterial inquiry into the accident, made this appeal to the devotees

Rudraprayag Bus Accident: डीएम ने किया निरीक्षण, हादसे की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश, उच्चस्तरीय कमेटी गठित

Fri, 27 Jun 2025 08:35 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 27 Jun 2025 08:35 PM IST
सार

Rudraprayag Bus Accident:  जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने घोलतीर में हुए वाहन दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद मामले की जांच के लिए उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय कमेटी गठित की।

विज्ञापन
Rudraprayag Bus Accident: DM ordered a magisterial inquiry into the accident, made this appeal to the devotees
मौके पर पहुंचे डीएम प्रतीक जैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिलाधिकारी प्रतीक जैन से ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर घोलतीर के समीप हुए यात्री वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए हैं। उप जिला मजिस्ट्रेट याक्षी अरोड़ा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि 26 जून को बदरीनाथ हाईवे पर रुद्रप्रयाग से बदरीनाथ जा रहा यात्री वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर अलकनंदा नदी में समा गया था। हादसे में अभी तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। आठ लोग घायल हैं और आठ लोग लापता चल रहे हैं। उन्होंने दुर्घटना के बारे में जानकारी रखने वाले या जानकारी देने वाले इच्छुक लोग एक सप्ताह में किसी भी कार्यदिवस पर उप जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में दे सकते हैं। 

विज्ञापन

जांच के लिए उच्चस्तरीय कमेटी गठित

जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने घोलतीर में हुए वाहन दुर्घटनास्थल का शुक्रवार को निरीक्षण किया। इसके बाद मामले की जांच के लिए उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय कमेटी गठित की। यह कमेटी जिले के सभी राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण कर छोटे से छोटे डेंजर जोन को चिह्नित करेगी, जिससे भविष्य में इस तरह के हादसे न हों। उन्होंने सभी विभागों को आपसी तालमेल बेहतर बनाने के लिए भी कहा।

विज्ञापन


शुक्रवार को डीएम ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों और रेस्क्यू जांच में जुटी टीमों से घटना की जानकारी ली। डीएम को बताया गया कि रेस्क्यू में आधुनिक तकनीक का उपयोग कर लापता लोगों की खोज की जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए प्रशासन गंभीर है। उन्होंने एसडीएम की अध्यक्षता में एक विशेष उच्चस्तरीय जांच कमेटी गठित की जिसमें एआरटीओ, पुलिस, लोनिवि और एनएच के अधिकारियों को शामिल किया गया है। यह समिति जिले के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों के अति संवेदनशील व संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सभी पहलुओं का अध्ययन करेगी। डीएम ने सभी हाईवे पर साइनेज लगाने, पैराफिट बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग हादसा: अलकनंदा में गिरी बस...चीख-पुकार सुन मदद के लिए दौड़े स्थानीय लोग, जान हथेली पर रखकर की मदद

Rudraprayag Bus Accident: DM ordered a magisterial inquiry into the accident, made this appeal to the devotees

जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं से की अपील, सावधानी से करें यात्रा

जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने केदारनाथ यात्रा पर आने वाले यात्रियों से अपील की है कि वह बरसाती मौसम में सावधानी से यात्रा करें। उन्होंने कहा कि पर्वतीय मार्गों पर फिसलन, भूस्खलन और पत्थर गिरने की संभावना रहती है, ऐसे में यात्री पूरी सतर्कता के साथ ही यात्रा का कार्यक्रम बनायें। जिलाधिकारी ने यात्रियों से कहा कि वह अपने वाहनों की गति धीमी रखें और किसी भी स्थिति में लापरवाही नहीं बरते।

उन्होंने यह भी कहा कि सभी वाहन चालकों को पर्याप्त विश्राम के उपरांत ही यात्रा आगे बढ़ानी चाहिए, जिससे दुर्घटनाओं की संभावनाएं न्यूनतम की जा सकें। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी कार्यदायी संस्थाओं को संवेदनशील स्थानों पर क्रश बैरियर, चेतावनी बोर्ड, पैराफिट, बैरीकेडिंग और सुरक्षा इंतजाम करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed