{"_id":"6a14114ba9c19ef8e50986f6","slug":"rudraprayag-accident-vehicle-plunges-into-alaknanda-river-driver-missing-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag: अलकनंदा नदी में गिरा वाहन, लापता चालक की तलाश में जुटी पुलिस, एसडीआरएफ, जल पुलिस और डीडीआरएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag: अलकनंदा नदी में गिरा वाहन, लापता चालक की तलाश में जुटी पुलिस, एसडीआरएफ, जल पुलिस और डीडीआरएफ
Mon, 25 May 2026 02:46 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: Renu Saklani
Updated Mon, 25 May 2026 02:46 PM IST
सार
रुद्रप्रयाग बिजराकोट के पास एक वाहन अलकनंदा नदी में गिर गया। हादसे में लापता चालक की तलाश में पुलिस, एसडीआरएफ, जल पुलिस और डीडीआरएफ जुटी हुई है।
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग में वाहन खाई में गिरा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुद्रप्रयाग बिजराकोट के निकट चमसिल क्षेत्र के सारी बैंसोड़ के पास एक बोलेरो वाहन बीती रात दुर्घटनाग्रस्त होकर अलकनंदा नदी में गिर गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में चालक अकेला सवार था। हादसा रविवार रात हुआ, जब वाहन गौचर से बिजराकोट लौट रहा था।
विज्ञापन
वाहन चालक की पहचान राकेश सिंह, निवासी बिजराकोट के रूप में हुई है। घटना के बाद से चालक की तलाश जारी है। वहीं मौके पर घोलतीर पुलिस, एसडीआरएफ, जल पुलिस और डीडीआरएफ की टीमें खोज एवं बचाव अभियान में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी, राजधानी देहरादून में आज से नई कीमतें लागू
विज्ञापन
बिजराकोट के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कुलदीप सिंह ने बताया कि रविवार रात दुर्घटना के बाद गौचर पुलिस मौके पर पहुंची थी तथा रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया, लेकिन अत्यधिक अंधेरा होने के कारण अभियान में कठिनाई आई और चालक का पता नहीं चल पाया। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह से एक बार फिर संयुक्त टीमों द्वारा सर्च अभियान शुरू किया गया है और तलाश जारी है।