{"_id":"5ce14c0fbdec22078775bcdf","slug":"rudranath-temple-doors-open-for-pilgrims-in-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीर्थयात्रियों के लिए खुले चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, 500 शिव भक्तों ने किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीर्थयात्रियों के लिए खुले चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, 500 शिव भक्तों ने किए दर्शन
Sun, 19 May 2019 06:00 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 19 May 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंच केदारों में चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रविवार को सुबह चार बजे ब्रह्ममुहूर्त में खोले गए हैं। इस दौरान मंदिर में पहुंचे करीब 500 शिव भक्तों ने भगवान रुद्रनाथ के मुख के दर्शन कर मनौतियां मांगी।
विज्ञापन
शुक्रवार को शाम छह बजे पनार बुग्याल के हिमखंडों से गुजरते हुई उत्सव डोली रुद्रनाथ मंदिर पहुंची। मंदिर में पहले से मौजूद तीर्थयात्रियों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने भगवान रुद्रनाथ की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन
समुद्रतल से 2286 मीटर की ऊंचाई पर सुरम्य बुग्यालों के मध्य रुद्रनाथ मंदिर स्थित है। यहां भोलेनाथ के मुख की पूजा होती है। मंदिर के कपाट खुलने के बाद रुद्रनाथ की अभिषेक पूजा संपन्न हुई।
विज्ञापन
इस मौके पर रुद्रनाथ के पंडित आशु तिवारी, ओमप्रकाश भट्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष संदीप रावत, सुनील चौहान, नगर पालिका सभासद उमेश सती, जयशंकर रतूड़ी, उपेंद्र रावत, उपेंद्र सती, पुष्कर सिंह, मनोज रावत आदि मौजूद थे।