{"_id":"5da955198ebc3e93c734cf9c","slug":"rudranath-temple-doors-close-for-pilgrims","type":"story","status":"publish","title_hn":"चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट बंद, जानिए अन्य धामों की यात्रा समाप्त होने की तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट बंद, जानिए अन्य धामों की यात्रा समाप्त होने की तिथि
Fri, 18 Oct 2019 12:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रनाथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रनाथ
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 18 Oct 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
रुद्रनाथ मंदिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट आज पूजा-अर्चना के बाद विधि-विधान से सुबह सात बजे बंद कर दिए गए। भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली को लेकर भक्त गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर के लिए रवाना हो गए हैं। अब शीतकाल में छह माह तक भगवान रुद्रनाथ की पूजा-अर्चना गोपीनाथ मंदिर में संपन्न होगी।
विज्ञापन
वहीं बदरीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को शाम 5:13 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। केदारनाथ के कपाट परंपरानुसार भैयादूज पर 29 अक्तूबर को सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे।
विज्ञापन
द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट 21 नवंबर और तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट 6 नवंबर को बंद होंगे। इसी तरह उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री धाम के कपाट दीपावली के अगले दिन 28 अक्तूबर को अन्नकूट पर्व पर पूर्वाह्न 11:40 बजे और यमुनोत्री धाम के कपाट 29 अक्तूबर को भैया दूज के दिन बंद किए जाएंगे। समय अभी तय नहीं किया गया है।
विज्ञापन