फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rudrabhishek is very special in sawan

सावन मास में रुद्राभिषेक का है विशेष महत्व, ऐसा करने से मनचाही मुराद होती है पूरी

Thu, 13 Jul 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 13 Jul 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
rudrabhishek is very special in sawan
सावन मास में रुद्राभिषेक

सावन मास में रुद्राभिषेक का विशेष महत्व है। मान्यता है कि सावन में रुद्राभिषेक से जहां हर तरह के कष्टों से मुक्ति मिलती है वहीं मनचाही मुराद पूरी होती है। 

विज्ञापन


यही कारण है कि शहर से देहात तक इन दिनों रुद्राभिषेक के लिए पंडितों की डिमांड बढ़ गई है। इसके लिए 11 सौ रुपये लेकर 11 हजार रुपये तक शुल्क निर्धारित हैं, हालांकि कुछ पंडित श्रद्धानुसार दान की भी बात कहते हैं। 
विज्ञापन


शहर के विभिन्न शिवमंदिरों से लेकर घरों तक इन दिनों भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। श्रद्धालु व्रत रखकर पूजा अर्चना में जुटे हैं। इसके तहत जगह-जगह रुद्राभिषेक का पाठ और महामृत्युंजय का जाप भी किया जा रहा है। इसके लिए शहर से देहात तक पंडितों की डिमांड बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आप स्वयं भी कर सकते हैं रुद्राभिषेक 

rudrabhishek is very special in sawan
सावन मास में रुद्राभिषेक

सावन माह के सोमवार को या फिर किसी भी दिन नहा धोकर दूध, दही, शहद, गंगाजल, घी से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करें। इसके बाद जनेऊ, वस्त्र, भांग, धतूरा, बेलपत्र, सुपाड़ी, पान के पत्ते, फूलमाला, फल आदि भगवान शिव को अर्पित कर सकते हैं। फिर ओऊम नम: शिवाय का जाप 108 या फिर 1008 बार करना है। 

अंत में शिव की आरती और परिक्रमा कर आप रुद्राभिषेक के फल की प्राप्ति कर सकते हैं। पूजन अर्चन के लिए शिव की मूर्ति नहीं होने पर आप मिट्टी का शिवलिंग घर पर बना सकते हैं, लेकिन पूजा के बाद इसे गंगा जी में प्रवाहित करना चाहिए।

ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश सेमवाल ने बताया कि कष्टों के निवारण और दीर्घायु के लिए रुद्राभिषेक और महामृत्युंजय जाप को रामबाण औषधि बताया गया है। सावन माह के दौरान भगवान विष्णु शयन में होते हैं इसलिए भगवान शिव ही सृष्टि के संचालक होते हैं। शिव जल के देवता हैं, इसलिए सावन में अनेक प्रकार से जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया जाता है। रुद्राभिषेक के लिए 11 सौ रुपये से लेकर 11 हजार रुपये लिए जाते हैं।

इस बार श्रद्धालुओं की जेब ज्यादा होगी ढीली

rudrabhishek is very special in sawan
सावन मास में रुद्राभिषेक

स्थिति यह है कि सावन में रुद्राभिषेक के लिए 11 सौ रुपये से लेकर 11 हजार रुपये तक रेट निर्धारित किया गए हैं, हालांकि कुछ पंडितों की ओर से श्रद्धानुसार दान की बात कही जा रही है। पंडितों के अनुसार पिछले वर्ष सावन में रुद्राभिषेक के लिए 800 रुपये लिए जा रहे थे, लेकिन इस बार इसे बढ़ाकर न्यूनतम 1100 रुपये कर दिया गया है।

ऐसे में रुद्राभिषेक कराने वाले श्रद्धालुओं की जेब पिछले साल के मुकाबले अधिक ढीली हो रही है। ज्योतिषाचार्य और पंडितों के अनुसार भगवान शिव के रुद्र रूप की महिमा अनंत है। यही कारण है कि रुद्राभिषेक के महत्व को वेदों, पुराणों और उपनिषदों में भी वर्णित किया गया है।

ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश सेमवाल का कहना है कि वैसे तो पूरे सावन माह में रुद्राभिषेक का विशेष महत्व है, लेकिन सावन के सोमवार को इसका महत्व कई गुना अधिक बढ़ जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed