फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rudra Sena surrounded the municipality, demanded removal

Dehradun News: रुद्र सेना ने किया नगर पालिका का घेराव, अवैध रेहड़ी हटाने की मांग

Fri, 05 Jul 2024 06:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
Rudra Sena surrounded the municipality, demanded removal
मुख्य बाजार से अवैध रेहड़ियों को हटाने की मांग को लेकर रुद्र सेना के कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर नगर पालिका का घेराव किया। सेना के संस्थापक राकेश उत्तराखंडी ने कहा कि नगरपालिका और कृषि मंडी समिति की मिलीभगत से बाजार में अवैध रेहड़ियां लग रही है। रेहड़ी संचालकों की ओर से आए दिन मारपीट और महिलाओं से छेड़ाखानी की घटनाएं सामने आ रही है। रेहड़ियों को स्थायी तौर पर नहीं हटाया गया तो रुद्र सेना शुक्रवार को बाजार बंद करेगी।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को रुद्र सेना के संस्थापक के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता डाकपत्थर चौक से नारेबाजी करते हुए नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। कार्यालय का घेराव करते हुए परिसर में धरने पर बैठ गए। राकेश उत्तराखंड ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी तरह का अतिक्रमण करना कानूनी अपराध है।
विज्ञापन


नगर पालिका ओर से अवैध रेहड़ी संचालकों को लाइसेंस दिया जा रहा है, जो निंदनीय है। कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर आपराधिक मानसिकता वाले लोग रेहड़ी लगाने का कार्य कर रहे हैं। इन लोगों के साथ कुछ स्थानीय लोग भी मिले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि यह लोग अपने नाम पर लाइसेंस लेते हैं और बाहरी व्यक्तियों को किराये पर लाइसेंस देते हैं। बाजार में करीब 1120 रेहड़िया किराये पर दी हुई हैं। ये लोग नशा बेचने, छेड़छाड़, मारपीट जैसी घटनाओं को लगातार अंजाम दे रहे है।

कहा कि नगर पालिका प्रशासन केवल स्थानीय लोगों को लाइसेंस प्रदान कर रेहड़ी लगाने के लिए कहीं और स्थान चिह्नित करें। रेहड़ियों के साथ व्यापारियों की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग के फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को भी हटाया जाए। अगर ऐसा न हुआ तो अब जनता चुप नहीं रहेगी।



राकेश उत्तराखंडी ने कहा कि स्थानीय व्यापार मंडल को भी ऐसी घटनाओं का खुलकर विरोध करना चाहिए। लेकिन, व्यापार मंडल ऐसी घटनाओं को लेकर चुप्पी साधे रहता है। कहा कि अगर व्यापार मंडल ने ऐसी घटनाओं को लेकर मौन धारण किए रखा तो रुद्र सेना अपना काम करेगी।


रुद्रसेना के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका कार्यालय पहुंचे तहसीलदार को ज्ञापन भी दिया। इस दौरान छात्र नेता कमलेश भट्ट, अंकित कंसल, जौनसार बावर क्षेत्र की महिला विंग अध्यक्ष निर्मला चौहान, डॉ. दीपक, विजयपाल डोभाल, राकेश कंठमाणी, आशीष वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed