फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ruckus for Dalit old age man funeral on panchayat land in laksar

पंचायत की जमीन पर एससी बुजुर्ग का अंतिम संस्कार करने से रोकने पर हंगामा, छह घंटे रखा रहा शव

Fri, 02 Aug 2019 10:19 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर(रुड़की)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर(रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 02 Aug 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
Ruckus for Dalit old age man funeral on panchayat land in laksar
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के लक्सर क्षेत्र में महेश्वरी गांव के एक अनुसूचित जाति के बुजुर्ग के शव का पंचायत की जमीन पर दाह संस्कार करने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ। हंगामे के चलते छह घंटे तक शव का अंतिम संस्कार नहीं हो सका। मौके पर पहुंची पुलिस व तहसील प्रशासन ने ग्रामीणों को शांत कर शव का अंतिम संस्कार करवाया।

विज्ञापन


 लक्सर विकासखंड के दाबकी ग्राम पंचायत का उपगांव महेश्वरी है। बुधवार को महेश्वरी गांव के 80 वर्षीय पलटूराम का बीमारी के चलते देहांत हो गया। इसके बाद परिजन व ग्रामीण शव का दाह संस्कार करने के लिए महेश्वर रोड स्थित पंचायत की जमीन पर पहुंच गए, लेकिन इस बीच गांव के कुछ ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें दाह संस्कार करने से रोक दिया। 
विज्ञापन


दाबकी गांव के कुछ ग्रामीणों का कहना था कि जिस जगह पर वे शव का अंतिम संस्कार कर रहे हैं, वह जमीन पौधरोपण के लिए छोड़ी गई है। उनका कहना था कि शमशान घाट के लिए जमीन  ढाब क्षेत्र में महेश्वरी गांव के जंगल में छोड़ी गई है, लेकिन महेश्वरी के ग्रामीणों का कहना था कि वे उसी जगह पर शव का अंतिम संस्कार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच मौके पर जमकर हंगामा हो गया। हंगामे की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार सुरेश सैनी व लक्सर कोतवाली के एसआई नवीन चौहान मौके पर पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर रहे ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस ने विरोध कर रहे लोगों पर सख्ती बरतते हुए मौके पर शव का अंतिम संस्कार करा दिया। 

भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे 
मामले की सूचना मिलते ही भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने जमकर हंगामा किया। उनका कहना था कि किसी भी मृत व्यक्ति का दाह संस्कार रोकना गलत है।

उनका कहना था कि अगर उक्त जमीन में शमशान घाट की जमीन मौजूद नहीं है तो वृद्ध का अंतिम संस्कार करने के बाद भूमि की पैमाइश कराई जा सकती है। इस पर मौके पर मौजूद पुलिस ने हंगामा कर रहे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को शांत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed