फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   RSS chief Mohan bhagwat will come haridwar on 26 june

मंगलवार को उत्तराखंड आएंगे मोहन भागवत, RSS प्रचारकों से कई मुद्दों पर करेंगे मंथन

Mon, 25 Jun 2018 08:25 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 25 Jun 2018 08:25 PM IST
विज्ञापन
RSS chief Mohan bhagwat will come haridwar on 26 june
Mohan Bhagwat

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हरिद्वार पहुंचने के बाद अब राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (आरएसएस) के सर संघचालक मोहन भागवत मंगलवार की शाम हरिद्वार पहुंच रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारी कर ली है।

विज्ञापन


आरएसएस सरसंघचालक मंगलवार को जनशताब्दी एक्सप्रेस से यहां पहुंचेंगे। रेलवे स्टेशन से उनका काफिला सीधे कनखल में जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद के हरिहर आश्रम में पहुंचेगा। 
विज्ञापन


वे आचार्य महामंडलेश्वर, भारतमाता मंदिर के संस्थापक निवर्तमान शंकराचार्य, आरएसएस प्रचारकों के साथ कई मुद्दों पर मंथन करेंगे। सरसंघचालक के हरिद्वार पहुंचने के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि भाजपा के कई बड़े नेता भी सरसंघचालक से मुलाकात करने पहुंच सकते हैं। बुधवार की सुबह सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी उनसे मिलने पहुंचेंगे। उसी दिन शाम को भागवत दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed