{"_id":"5a7703d791db96a1260359d0feb00650","slug":"route-divert-due-to-ima-pop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 12 Dec 2015 09:42 AM IST
विज्ञापन
शनिवार को राजधानी देहरादून में रहने वाले घर से निकलने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें। आईएमए की पीओपी की वजह से शनिवार को दून-विकासनगर मार्ग पांच घंटे के लिए डायवर्ट रहेगा।
विज्ञापन
सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक आईएमए के सामने की सड़क से कोई भी वाहन नहीं गुजर सकेगा। बैरियर लगाकर तमाम रास्ते अवरुद्ध कर दिए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक प्रदीप राय ने शुक्रवार को ट्रैफिक डायवर्जन प्लान का रिहर्सल कराया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि परेड के दौरान आईएमए का इलाका जीरो जोन रहेगा। उधर से किसी भी वाहन को आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। इसलिए शनिवार को डायवर्ट प्लान पर नजर डालकर इस मार्ग पर यात्रा करें।
विज्ञापन
यह रहेगा प्लान
- बल्लूपुर की तरफ से आने वाले वाहन रांगणवाला चौकी से डायवर्ट कर मीठी बैरी होते हुए प्रेमनगर निकाले जाएंगे।
- प्रेमनगर से आने वाला यातायात आईएमए एमटी सेक्शन गेट से डायवर्ट कर रांगणवाला चौकी की तरफ से निकाला जाएगा।
- दून और विकासनगर से आने-जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से धर्मावाला चौक होते हुए निकाला जाएगा।