फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Route diversion on international yoga day in dehradun 

योग दिवस पर रास्ता देखकर निकलें, जानिए कहां रहेगा रूट डायवर्जन

Tue, 20 Jun 2017 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 20 Jun 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
Route diversion on international yoga day in dehradun 

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर परेड ग्राउंड स्थित एथलेटिक्स ग्राउंड में योग कार्यक्रम होगा। सुबह सात बजे से आठ बजे तक प्रस्तावित कार्यक्रम के चलते कई रूटों पर यातायात प्रतिबंधित और डायवर्जन रहेगा। सोमवार को एसपी यातायात धीरेंद्र गुंज्याल ने रूट डायवर्जन क्षेत्र और पार्किंग स्थलों का निरीक्षण कर जायजा लिया।

विज्ञापन


पार्किंग एवं रूट व्यवस्था आने एवं जाने के लिए
- क्रास रोड, आराघर,  शास्त्री नगर, धर्मपुर क्षेत्र, रेस कोर्स क्षेत्र, रेलवे स्टेशन से आने वाले दुपहिया एवं चार पहिया वाहन रेंजर्स ग्राउंड पार्किंग में खड़े होंगे। इनका रूट आराघर, सीएमआई तिराहा, एमकेपी चौक, बुद्धा चौक से रेंजर्स ग्राउंड रहेगा।
विज्ञापन

- चकराता रोड, पल्टन बाजार की ओर से आने वाले वाहन पैवेलियन ग्राउंड में खड़े होंगे। इनका रूट घंटाघर, दर्शन लाल चौक से पैवेलियन ग्राउंड रहेगा।
-  रायपुर, राजपुर रोड, सर्वे चौक से प्रवेश करने वाले वाहनों के लिए परेड ग्राउंड के किनारे पार्किंग होगी और इनका रूट ईसी रोड, सर्वे चौक और रोजगार तिराहा रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-  परेड ग्राउंड पर कनक चौक से लैंसडाउन चौक की ओर आर्मी, पुलिस के ट्रक और भारी वाहन गुजरेंगे। 

यहां आरक्षित रहेगी पार्किंग
-  वीवीआईपी पार्किंग कार्यक्रम स्थल के बांये तरफ होगा। 
-  दून क्लब के सामने पानी की टंकी के नीचे केवल चार पहिया वाहनों के लिए आरक्षित
-  डूंगा हाउस के सामने परेड ग्राउंड पर महिलाओं के वाहनों के लिए पार्किंग।
- कनक चौक के सामने परेड ग्राउंड पर अधिकारियों और मीडिया कर्मियों के वाहनों के लिए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed