{"_id":"5aa2227d4f1c1bb6758b46ad","slug":"rope-way-service-from-dehradun-to-mussoorie","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब देहरादून से हवा में उड़कर पर्यटक पहुंचेंगे मसूरी, प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब देहरादून से हवा में उड़कर पर्यटक पहुंचेंगे मसूरी, प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 10 Mar 2018 07:47 AM IST
विज्ञापन
mussoorie
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए पुरकुल से मसूरी लाइब्रेरी चौक तक रोप वे प्रोजेक्ट को स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन
रोप वे की लंबाई पांच किमी होगी। रोप वे संचालन के लिए पुरकुल और मसूरी लाइब्रेरी के पास पर्याप्त भूमि है। पांच किमी की लंबाई में रोप वे के लिए कई टावर लगाए जाएंगे। टावर लगाने के लिए भूमि चिह्नित होते ही डीपीआर तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
मसूरी में हर साल देश और विदेश से लाखों पर्यटक पहुंचते हैं। पर्यटक मसूरी में रोप वे की सवारी करने के लिए उत्साहित रहते हैं। पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के मकसद से ही पर्यटन विभाग ने पुरकुल गांव से मसूरी तक रोप वे निर्माण का प्रोजेक्ट तैयार किया है। स्थानीय विधायक गणेश जोशी के प्रयासों से प्रोजेक्ट स्वीकृत हो गया है। पुरकुल गांव में पर्यटन विभाग की अपनी भूमि है। पुरकुल गांव से ही मसूरी लाइब्रेरी चौक तक रोप बनाया जाना है।
विज्ञापन
टावर लगाने के लिए यूपीआईसी ने सर्वे शुरू किया
रोपवे
पर्यटन विभाग के मुताबिक रोप वे की लंबाई पांच किमी है। जबकि सड़क मार्ग से पुरकुल से मसूरी लाइब्रेरी चौक की दूरी करीब 25 किमी है। पांच किमी लंबे रोप वे में कई जगहों पर टावर लगाए जाएंगे। टावर लगाने के लिए यूपीआईसी ने सर्वे शुरू कर दिया है। रोप वे में दस लोगों की बैठने की क्षमता होगी। प्रोजेक्ट की लागत 10 करोड़ से अधिक होगी।
सड़क पर कम होगा दबाव
पर्यटन सीजन में देहरादून से मसूरी जाने वाली सड़क पर वाहनों का दबाव काफी अधिक होता है। इससे पर्यटकों को जाम झेलना पड़ता है। रोप वे तैयार होने से पर्यटक इसकी सवारी कर पाएंगे। रोप से सवारी करने वाले पर्यटकों के वाहनों को खड़ा करने के लिए पुरकुल गांव में पार्किंग की सुविधा दी जाएगी।

यह रोप वे काफी पुराना है और पर्यटक इसकी सवारी करते हैं
विधायक गणेश जोशी
- फोटो : amar ujala
पहले मालसी से हाथीपांव तक था प्रोजेक्ट
पूर्व में यह प्रोजेक्ट मालसी से हाथीपांव तक बनाया गया था। इसका सर्वे कर डीपीआर भी तैयार हो गई थी। इसमें 15 करोड़ की लागत आ रही थी और रोप वे की लंबाई साढ़े छह किमी थी। लेकिन अब इसे पुरकुल गांव से मसूरी लाइब्रेरी तक तैयार किया रहा है।
मसूरी में अभी लाइब्रेरी चौक से गनहिल तक रोप वे है। यह रोप वे काफी पुराना है और पर्यटक इसकी सवारी करते हैं। पुरकुल से मसूरी तक पांच किमी का रोप वे बनने से से पर्यटन गतिविधियां बढ़ेगी। देहरादून मसूरी मार्ग पर वाहनों का दबाव कम हो जाएगा।
- गणेश जोशी, विधायक मसूरी