{"_id":"5e47a2d98ebc3ee5a554aa83","slug":"roorkee-youth-dead-body-found-family-member-allegation-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की: शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Sat, 15 Feb 2020 01:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 15 Feb 2020 01:26 PM IST
परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
- फोटो : अमर उजाला
रुड़की के बुग्गावाला स्थित तेलपुरा गांव में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक अंकित सहारनपुर जिले के बिहारीगढ़ का रहने वाला है। अंकित के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
गौरतलब है कि कुछ समय पहले अंकित एक युवती को लेकर फरार चल रहा था, जिसके बाद युवती के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की थी। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है।