फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee: two people Death who came to attend the worship, bodies were seen floating in Ganganahar

रुड़की : पूजा में शामिल होने आए दो लोगों के साथ हादसा, घर न लौटेने पर परिजन ढूंढने पहुंचे, गंगनहर में तैरते दिखे शव

Sun, 13 Mar 2022 05:37 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 13 Mar 2022 05:37 PM IST
सार

सोलानी पार्क के पास गंगनहर किनारे म्हाड़ी पर पूजा चल रही थी। रुड़की के पश्चिमी अंबर तालाब निवासी पाली और ज्योति प्रसाद भी इस पूजा में शामिल होने आए थे, लेकिन हादसे का शिकार हो गए। 

विज्ञापन
Roorkee: two people Death who came to attend the worship, bodies were seen floating in Ganganahar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

म्हाड़ी पर पूजा में शामिल होने आए दो व्यक्तियों की गंगनहर में डूबने से मौत हो गई। दोनों के शव बंद पड़ी गंगनहर में तैरते मिले। पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकाल शिनाख्त कराई। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शनिवार रात सोलानी पार्क के पास गंगनहर किनारे म्हाड़ी पर पूजा चल रही थी। रुड़की के पश्चिमी अंबर तालाब निवासी पाली (52) और ज्योति प्रसाद (65) भी पूजा में शामिल होने आए थे। पूजा में शामिल होने के बाद दोनों अपने घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने म्हाड़ी पर पहुंचकर उनकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


लोगों की मदद से दोनों शवों को निकाला गया बाहर
रात में ही परिजन पुलिस के पास पहुंचे और दोनों के लापता होने की जानकारी दी। पुलिस और परिजन रातभर दोनों की गंगनहर किनारे आसपास तलाश करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह लोगों ने सोलानी पार्क के पास बंद पड़ी गंगनहर में दो लोगों के शव तैरते देखे और सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड में होगी बंपर भर्तियां: आचार संहिता हटने के बाद 1500 पदों पर भर्ती का रास्ता होगा साफ, पढ़िए कैसे कर सकते हैं आवेदन

इस बीच दोनों के परिजन भी पहुंच गए और शवों की शिनाख्त की। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं। परिजनों ने जानकारी दी है कि दोनों घर से पूजा में शामिल होने की बात कहकर निकले थे। प्रथमदृष्टया लग रहा है कि दोनों बंद पड़ी गंगनहर किनारे बैठे होंगे। किसी एक का पैर फिसला होगा तो दूसरे ने उसे बचाने का प्रयास किया होगा। इसके चलते दोनों डूबे होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed