फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Two arrested including gang leader in case of cutting ATM with gas cutter

Roorkee: गैस कटर से एटीएम काटने के मामले में गैंग सरगना समेत दो गिरफ्तार, 300 किलोमीटर तक खंगाले 800 कैमरे

Sun, 31 Dec 2023 10:20 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 31 Dec 2023 10:20 AM IST
सार

16 दिसंबर की सुबह स्काॅर्पियो सवार पांच बदमाशों ने ढंढेरा स्थित एसबीआई का एटीएम काटकर करीब 13.50 लाख की नकदी चोरी कर ली थी।

विज्ञापन
Roorkee Two arrested including gang leader in case of cutting ATM with gas cutter
एटीएम का काटने के आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने ढंढेरा में एटीएम काटकर लाखों की नकदी चोरी के मामले में गैंग के सरगना और स्काॅर्पियो मालिक को गिरफ्तार किया है। साथ ही घटना में इस्तेमाल स्काॅर्पियो, 50 हजार की नकदी, दो मोबाइल और गैस कटर समेत अन्य सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। वारदात में शामिल फरार चल रहे चार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन


शनिवार को एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने सिविल लाइंस कोतवाली में प्रेसवार्ता कर बताया कि पूरी घटना पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने स्काॅर्पियो के नंबर की जांच की तो पता चला कि वह फर्जी था और पौड़ी की स्कार्पियो का था।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस और सीआईयू की टीम को खुलासे के लिए लगाया गया। एएसपी ने बताया कि वारदात में मेवात, हरियाणा के गिरोह के शामिल होने के सबूत मिले थे। इसके बाद टीम को हरियाणा भेजा गया था। टीम ने करीब 15 दिन तक मेवात में ही डेरा डाले रखा। इस बीच शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि गैंग का सरगना हरियाणा के जिला नूंह कस्बा तावड़ू में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Exclusive: उत्तराखंड में होमगार्डों के लिए नई व्यवस्था, कंप्यूटर में बनेंगे एक्सपर्ट, अंग्रेजी बोलेंगे फटाफट

इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर गैंग के सरगना सलमान निवासी गांव कलियाकी, थाना तावड़ू जिला नूंह, हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वारदात में उसके साथ रफीक उर्फ बच्ची निवासी गांव रिहाड़ी, जिला नूंह हरियाणा, शौकत निवासी गांव शिकारपुर जिला नूंह, हरियाणा, सहूद और खालिद निवासी गांव बावला जिला नूंह शामिल थे। घटना में प्रयुक्त कार उसके रिश्तेदार साबिर निवासी गांव भोजपुर, थाना गोपालगढ़ जिला डींग, राजस्थान की थी।

पुलिस ने पांचों के घर पर दबिश दी। स्काॅर्पियो मालिक साबिर को पुलिस ने दबोच लिया और स्काॅर्पियो भी बरामद कर ली। एसएसपी ने बताया कि दोनों के पास से करीब 50 हजार की नकदी, दो मोबाइल, एक तमंचा, गैस कटर, सिलिंडर भी बरामद किया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। फरार चल रहे चारों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

चार राज्यों में कर चुके हैं ऐसी वारदातें
एसएसपी ने बताया कि सलमान, रफीक, शौकत, सहूद और खालिद एटीएम काटने की कई घटनाएं दिल्ली, यूपी, राजस्थान व हरियाणा में भी कर चुके हैं। इनके ऊपर करीब 15 से अधिक केस दर्ज हैं। सलमान 2022 में जमानत पर बाहर आया था। कुछ साल पहले इस गिरोह ने देहरादून में भी इस तरह की वारदात को अंजाम दिया था।

व्हाट्सएप कॉल पर करते थे बात
एसएसपी ने बताया कि गिरोह के बदमाश पुलिस से बचने के लिए सामान्य कॉल पर बातचीत नहीं करते थे। गिरोह केवल आपस में व्हाट्सएप पर ही बातचीत करता था। साथ ही बदमाश लगातार ठिकाने बदलते रहते हैं।

300 किलोमीटर तक खंगाले 800 कैमरे
पुलिस ने एटीएम काटने की घटना के खुलासे के लिए पिछले 15 दिनों में रुड़की से लेकर राजस्थान और हरियाणा तक करीब 300 किलोमीटर दूरी तक 800 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे। इसके बाद गैंग का सरगना पुलिस के हत्थे चढ़ पाया।

15 हजार के इनाम की घोषणा
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि आईजी करण सिंह नगन्याल की ओर से घटना के खुलासे पर टीम को 10 हजार और उनकी ओर से पांच हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई है। साथ ही आईजी और एसएसपी ने घटना के खुलासे पर टीम की पीठ थपथपाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed