फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   roorkee : sugarcane farmer angry on libberheri sugar mill closing

रुड़की: लिब्बरहेड़ी शुगर मिल बंद हुई तो किसान करेंगे आंदोलन, खेतों में खड़ा है अभी 15 प्रतिशत गन्ना

Fri, 08 May 2020 04:05 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 08 May 2020 04:05 PM IST
सार

  • लिब्बरहेड़ी मिल ने दिया आठ मई को पेराई सत्र समाप्त करने का पहला नोटिस

विज्ञापन
roorkee : sugarcane farmer angry on libberheri sugar mill closing
गन्ने के खेत - फोटो : pxfuel.com

विस्तार

लिब्बरहेड़ी शुगर मिल ने आठ मई को पेराई सत्र समाप्त करने का पहला नोटिस जारी होने के बाद किसानों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। किसान मजदूर संगठन सोसायटी के बाद अब भारतीय किसान यूनियन ने पेराई सत्र समाप्त होने पर गहरी नाराजगी जताई है।

विज्ञापन


यूनियन के पदाधिकारियों का दावा है कि किसानों के खेतों में 15 प्रतिशत गन्ना खड़ा है। इस गन्ने को लेने के बाद ही पेराई सत्र समाप्त किया जाए। शुगर मिलों का पेराई सत्र अंतिम चरण में चल रहा है। बृहस्पतिवार को किसान मजदूर संगठन सोसायटी ने गन्ना आयुक्त ललित मोहन रयाल और अन्य अधिकारियों से किसानों की बची पर्चियों को एक मुश्त जारी करने की मांग की थी।
विज्ञापन


इसके बाद भाकियू के पदाधिकारियों ने सहायक गन्ना आयुक्त शैलेंद्र सिंह को ज्ञापन भेजकर बताया कि लिब्बरहेड़ी शुगर मिल ने आठ मई को पेराई सत्र समाप्त करने का पहला नोटिस जारी कर दिया है। वहीं दूसरी ओर किसानों के खेतों में पंद्रह प्रतिशत गन्ना खड़ा है। यदि शुगर मिल का पेराई सत्र समाप्त हो जाता है तो किसानों को मजबूरन अपना बचा गन्ना कोल्हूओं में डालना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां पर दाम मात्र 250 रुपये प्रति कुंतल है। इससे किसानों को भारी नुकसान होगा। पदाधिकारियों ने मांग की है कि संपूर्ण गन्ना लेने के बाद ही पेराई सत्र समाप्त किया जाए। वहीं चेतावनी दी है कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो किसान आंदोलन को बाध्य होंगे।


ज्ञापन भेजने वालों में जिला प्रवक्ता राकेश लोहान, महावीर राठी, प्रदीप, सुरेंद्र राठी, रामपाल, मनोज, रवीश, नरेशपाल, विकास, नीटू, सुखपाल, प्रवीण, विरेंद्र, अनिल, रोहताश, यशपाल, सुभाष, ओमपाल, जीत सिंह, राहुल, दीपक, वीरसेन, विपुल, विक्रम सिंह, संदीप आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed