फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee star in Mumbai Indian team

मुंबई इंडियन टीम में रुड़की का सितारा

Tue, 17 May 2022 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Roorkee star in Mumbai Indian team
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से उत्तराखंड के लिए अच्छी खबर आई है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के खिलाड़ी और रुड़की निवासी आकाश मधवाल को मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल कर लिया गया है। अनुभवी बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव के चोटिल होकर टीम से बाहर होने के बाद आकाश मधवाल को उनकी जगह दी गई है। मुंबई इंडियंस ने अपनी वेबसाइट पर यह जानकारी अपने प्रशंसकों से साझा की है।
विज्ञापन

सीएयू के सचिव महिम वर्मा ने बताया कि आकाश मधवाल रुड़की के अशोक नगर के रहने वाले हैं। उत्तराखंड की रणजी टीम के सदस्य आकाश दाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज हैं। आईपीएल शुरू होने से पहले आकाश मधवाल के साथ सीएयू के तीन खिलाड़ी नीलामी के लिए उपलब्ध 370 भारतीय खिलाड़ियों में शामिल थे, लेकिन तीनों खिलाड़ियों को किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा। हालांकि, मुंबई इंडियंस से वह पिछले साल की तरह इस बार भी प्रैक्टिस गेंदबाज के रूप में जुड़े थे। सोमवार को सूर्य कुमार यादव बाएं हाथ की मांसपेशियों में चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गए तो उनकी जगह मुंबई इंडियंस ने आकाश मधवाल को अनुबंधित किया है। आकाश मधवाल को फ्रेंचाइजी बेस प्राइज 20 लाख रुपये भुगतान करेगी। आकाश के नाम प्रथम श्रेणी क्रिकेट में छह मैचों में 10 विकेट और टी-20 के 15 मैचों में 15 विकेट हैं। सीएयू के कार्यवाहक कोषाध्यक्ष दीपक मेहरा, संजय गुसाईं और अमित पांडेय ने उनके चयन पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed