फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Nikay Chunav 2019: Voting today live updates

रुड़की निकाय चुनाव 2019: 64.47 फीसदी हुआ मतदान, 24 को होगी मतगणना

Fri, 22 Nov 2019 06:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 22 Nov 2019 06:11 PM IST
विज्ञापन
Roorkee Nikay Chunav 2019: Voting today live updates
मतदान के लिए लाइन में लगे लोग - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को रुड़की नगर निगम के चुनाव में 64.47 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर मेयर के 10 और पार्षदों के 212 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद कर दिया। पिछले चुनाव की तुलना में इस बार कम मतदान हुआ। पिछली बार 65 फीसदी मतदान हुआ था।

विज्ञापन


तीन मतदान केंद्रों पर पांच बजे लंबी लाइन लगने के कारण निर्धारित समय सीमा के दो घंटे बाद सात बजे तक मतदान होता रहा। हल्की नोकझोंक को छोड़कर कहीं भी किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं होने पर जिला और पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। रविवार को सुबह आठ बजे से बीएसएम कॉलेज में मतगणना के बाद परिणामों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए कुल दस प्रत्याशी मैदान में थे। हालांकि इनमें से एक प्रत्याशी भाजपा के समर्थन में बैठ चुके थे। वहीं 40 वार्ड में पार्षदों के 212 प्रत्याशी मैदान में थे। शुक्रवार को 53 मतदान केंद्रों में 149 मतदाता कक्षों में मतदाताओं ने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान की निर्धारित समयसीमा पांच बजे तक चार मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लाइन लगी रही। इनमें खंजरपुर में पांच बजे करीब 250 मतदाता लाइन में लगे हुए थे, जबकि बीएसएम में करीब 50, मोहनपुरा में करीब 75 और सलेमपुर मतदान केंद्र पर करीब 70 मतदाता लाइन में लगे थे।

त्रिकोणीय मुकाबले के आसार
चुनाव परिणाम बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद है। जानकारों की माने तो मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। इनमें भाजपा प्रत्याशी मयंक गुप्ता, कांग्रेस प्रत्याशी रीशू राणा और निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा और कांग्रेस के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी गौरव गोयल भी प्रतिस्पर्धा में बने हुए हैं।

इसके अलावा बसपा प्रत्याशी राजेंद्र बाडी और निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष सैनी को मिलने वाली वोटों पर भी लोगों की निगाहें लगी हैं। कुल मिलाकर परिणाम बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद है।

इस तरह बढ़ता गया मतदान का प्रतिशत

सुबह आठ से दस बजे तक  12.3 प्रतिशत
दस से 12 बजे तक          28. 43 प्रतिशत
दोपहर 12 से दो बजे तक   42.77 प्रतिशत
दो बजे से चार बजे तक      57.00 प्रतिशत
चार से पांच बजे तक          64.47प्रतिशत

2013 में ये थी स्थिति
सुबह आठ से दस बजे तक 15 प्रतिशत
दस से 12 बजे तक         29 प्रतिशत
दोपहर 12 से दो बजे तक   47 प्रतिशत
दो बजे से चार बजे तक     55 प्रतिशत
चार बजे से पांच बजे तक   65 प्रतिशत

प्रत्याशी के पक्ष में वोट की अपील का आरोप, हंगामा

प्रत्याशी विशेष के पक्ष में मतदाताओं से वोट की अपील करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत अन्य लोगों ने डीएवी कॉलेज में हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ समेत भारी बल मौके पर पहुंच गया। सीओ ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया। साथ ही महिला कर्मचारी को हटाकर दूसरे कर्मचारी को तैनात किया गया। हंगामे के चलते कुछ देर तर मतदान रुका रहा।

नगर निगम चुनाव में डीएवी इंटर कॉलेज में मतदान केंद्र बनाया गया था। बृहस्पतिवार को मतदान के दौरान कांग्रेस समेत दूसरे दलों के कार्यकर्ताओं ने एक महिला कर्मचारी की भूमिका पर सवाल उठाते हुए हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि महिला कर्मचारी बूथ अंदर आने वाले मतदाताओं को प्रत्याशी विशेष को वोट देने के लिए कह रही है।

हंगामे की सूचना मिलते ही सीओ रुड़की चंदन सिंह बिष्ट और गंगनहर कोतवाली प्रभारी राजेश साह समेत पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को किसी तरह शांत किया। जानकारी मिलते ही कांग्रेस प्रत्याशी रिशू राणा भी अपने समर्थकों के साथ डीएवी कॉलेज पहुंच गए। उधर, महिला कर्मचारी ने आरोपों को निराधार बताया। बाद में महिला कर्मचारी को हटाकर रिजर्व कर्मचारी को तैनात किया गया। इस बीच काफी देर तक मतदान नहीं हो पाया। सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि महिला कर्मचारी को हटाकर रिजर्व कर्मचारी को तैनात किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed