फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News: Youth Died during Crushed by Dumper in landour, Bhim Army Ruckus

रुड़की: डंपर की चपेट में आकर काम से लौट रहे बाइक सवार की मौत, भीम आर्मी ने किया हंगामा

Wed, 27 Jan 2021 05:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 27 Jan 2021 05:57 PM IST
सार

  • शनिवार शाम ईंट भट्ठे से काम कर लौट रहे थे घर, दो घायलों को हायर सेंटर भेजा
  • पांच घंटे तक चला धरना-प्रदर्शन, मुआवजे के आश्वासन पर शांत मामला हुआ शांत 

विज्ञापन
Roorkee News:  Youth Died during Crushed by Dumper in landour, Bhim Army Ruckus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की के लंढौरा में निर्माणाधीन नेशनल हाईवे बाईपास पर डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज करने और मृतक के आश्रितों को दस लाख मुआवजा देने की मांग को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने शव बाईपास पर रखकर धरना-प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। कई घंटों की मशक्कत के बाद हाईवे का निर्माण कर रही कंपनी ने मृतक के आश्रितों को पांच लाख का मुआवजा देने की घोषणा की। वहीं, पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया, तब जाकर प्रदर्शनकारी शांत हुए।

विज्ञापन


मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित बिझौली निवासी सहेंद्र (36) पुत्र करेसन मंगलवार शाम करीब छह बजे अपने साथी विक्रम और रामकुमार के साथ ईंट भट्ठे से काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे नेशनल हाईवे बाईपास पर बिझौली क्रॉसिंग के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे खनन सामग्री से भरे अनियंत्रित डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सहेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रामकुमार और विक्रम गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उनकी हालत चिंताजनक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों के साथ शव हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि हाईवे बाईपास का निर्माण आधा-अधूरा ही हुआ है और इसी वजह से हादसा हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब पांच घंटे चला धरना-प्रदर्शन

साथ ही मृतक के आश्रितों को दस लाख मुआवजा और आरोपी डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की। करीब पांच घंटे तक चले धरना-प्रदर्शन के दौरान हाईवे बाईपास पर लंबा जाम लग गया। काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि हाईवे का निर्माण कर रही कंपनी ने मृतक के परिजनों को पांच लाख मुआवजा देने का आश्वासन दिया है।

इसके बाद धरना समाप्त हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलौर कोतवाली के एएसपी हिमांशु वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

पुलिया निर्माण नहीं होने पर धरने की चेतावनी
नेशनल हाईवे बाईपास पर पुलिया के अधूरे निर्माण पर भीम आर्मी ने आंदोलन की चेतावनी दी है। बता दें कि निर्माणाधीन बाईपास पर खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की कुछ जमीन है। भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह का कहना है कि विधायक को निजी लाभ देने के लिए पुलिया का निर्माण नहीं किया गया है, जो नियम विरुद्ध है।

जल्द पुलिया का निर्माण नहीं होता है तो भीम आर्मी नेशनल हाईवे बाईपास पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगी। वहीं, खानपुर विधायक चैंपियन का कहना है कुछ लोग उनके नाम से राजनीति करते हैं जबकि हाईवे से संबंधित कार्य केंद्र सरकार का प्रोजेक्ट है। इसमें राज्य सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं है। सारे आरोप बेबुनियाद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed