{"_id":"633f164e01549238ed6538d2","slug":"roorkee-news-wife-beaten-for-not-giving-five-lakhs-and-give-triple-talaq","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लालची: पांच लाख नहीं देने पर पत्नी को पीटा, फिर दिया तलाक, पति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लालची: पांच लाख नहीं देने पर पत्नी को पीटा, फिर दिया तलाक, पति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज
Thu, 06 Oct 2022 11:26 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:26 PM IST
सार
आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले बेटी को दहेज के लिए परेशान करने लगे। साथ ही दहेज में पांच लाख की मांग करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करना शुरू कर दी।
विज्ञापन
दहेज के लिए पत्नी को मारा
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुड़की में दहेज में पांच लाख की मांग पूरी न होने पर पति और ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं पति ने तीन बार तलाक बोलकर तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विवाहिता के पति समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 20 अप्रैल 2020 को बेटी की शादी आजाद निवासी इस्लामनगर, रुड़की के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले बेटी को दहेज के लिए परेशान करने लगे। साथ ही दहेज में पांच लाख की मांग करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करना शुरू कर दी।
विज्ञापन
बेटी का उत्पीड़न देख उन्होंने ससुराल वालों को ढाई लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि इसके बाद भी ससुराल वालों का उत्पीड़न कम नहीं हुआ। 30 जून को बेटी के पति ने परिजनों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। साथ पति ने तीन बार तलाक बोलकर तीन तलाक दे दिया।
विज्ञापन
मारपीट में बेटी गंभीर घायल हो गई। जिसे अस्पताल में उपचार कराया गया। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि आजाद, गुल्लू, शहजाद, खुशनसीब और साहिल निवासी इस्लामनगर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, तीन तलाक समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।