फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News Vigilance Team arrested Kanungo while taking bribe of two thousand rupees

Roorkee: चकबंदी कार्यालय में विजिलेंस का छापा, कानूनगो को दो हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार

Wed, 19 Feb 2025 04:58 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 19 Feb 2025 04:58 PM IST
सार

Roorkee News: देहरादून विजिलेंस से एक ग्रामीण ने शिकायत की थी कि रुड़की तहसील में चकबंदी कार्यालय में तैनात एक कानूनगो कृष्णपाल एक काम के लिए रिश्वत की मांग कर रहा है।

विज्ञापन
Roorkee News Vigilance Team arrested Kanungo while taking bribe of two thousand rupees
कानूनगो रिश्वत लेते गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून से रुड़की पहुंची विजिलेंस की टीम ने चकबंदी कार्यालय में तैनात एक कानूनगो को दो हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम बंद कमरे में कानूनगो से पूछताछ कर रही है। इस दौरान मौके पर पुलिस भी मौजूद रही।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, देहरादून विजिलेंस से एक ग्रामीण ने शिकायत की थी कि रुड़की तहसील में चकबंदी कार्यालय में तैनात एक कानूनगो कृष्णपाल एक काम के लिए रिश्वत की मांग कर रहा है। रिश्वत नहीं देने पर काम नहीं कर रहा है। इस पर विजिलेंस ने शिकायत की जांच की तो मामला सही पाया गया।

विज्ञापन

Uttarakhand: धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, प्रदेश में सशक्त भू-कानून पर लगी मुहर, जानें क्या हैं नए प्रावधान

विज्ञापन
विज्ञापन


Trending Videos

बुधवार को टीम ने ग्रामीण को कानूनगो के पास दो हजार रुपये लेकर भेजा। जैसे ही ग्रामीण ने दो हजार रुपये की रिश्वत दी तो विजिलेंस ने कानूनगो को रंगेहाथ पकड़ लिया।

विजिलेंस की कार्रवाई से तहसील में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, चकबंदी कार्यालय के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल विजिलेंस की टीम बंद कमरे में कानूनगो से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed