फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News Two more women from Haryana involved in prostitution arrested

Roorkee: देह व्यापार में लिप्त हरियाणा की दो और महिलाएं गिरफ्तार, नगर निगम के पास चल रही थी सौदेबाजी

Mon, 16 Sep 2024 11:10 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 16 Sep 2024 11:10 PM IST
सार

आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के बाहर जिस्म की सौदेबाजी को लेकर अमर उजाला ने स्टिंग ऑपरेशन किया था। बीते शनिवार को यहां से पुलिस ने जिस्म की सौदेबाजी कर रही चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
Roorkee News Two more women from Haryana involved in prostitution arrested
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आईआईटी परिसर के बाहर जिस्म की सौदेबाजी करने वाली महिलाओं पर कार्रवाई के बाद अब उन्होंनेे ठिकाना बदल दिया है। अब नगर निगम के पास नहर पटरी पर जिस्म की सौदेबाजी चल रही है। पुलिस ने यहां भी कार्रवाई करते हुए हरियाणा की दो महिलाओं को ई-रिक्शा चालकों और यात्रियों के साथ दाम तय करते हुए रंगेहाथ दबोचा है। पुलिस ने दोनों महिलाओं का चालान कर दिया है।

विज्ञापन


आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के बाहर जिस्म की सौदेबाजी को लेकर अमर उजाला ने स्टिंग ऑपरेशन किया था। बीते शनिवार को यहां से पुलिस ने जिस्म की सौदेबाजी कर रही चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया था। अब महिलाओं ने कार्रवाई के भय से यहां से ठिकाना ही बदल दिया। रविवार को जिस्मफरोशी से जुड़ी अन्य महिलाओं ने नगर निगम के पास नहर पटरी पर अपना ठिकाना बना लिया था।
विज्ञापन


Roorkee: आईआईटी के बाहर चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने चार महिलाओं को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यहां वह ई-रिक्शा चालकों और यात्रियों से जिस्म की सौदेबाजी करने लगी। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को जैसे ही सूचना मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों महिलाओं ने बताया कि वह यमुना नगर, हरियाणा की रहने वाली हैं। एसपी सिटी एसके सिंह ने बताया कि इस तरह से अगर कोई महिला पुरुषों को आकर्षित करेगी और सौदेबाजी करेगी तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी और शहर का माहौल खराब नहीं होने देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed