{"_id":"64bd43b43cd8c719c00bad54","slug":"roorkee-news-stone-pelting-by-biker-youths-on-haridwar-delhi-highway-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: हरिद्वार से दिल्ली जा रही बस पर युवकों ने किया पथराव, बाइक में साइड लगने पर हुआ बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: हरिद्वार से दिल्ली जा रही बस पर युवकों ने किया पथराव, बाइक में साइड लगने पर हुआ बवाल
Sun, 23 Jul 2023 08:46 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 23 Jul 2023 08:46 PM IST
सार
रोडवेज बस हरिद्वार से सवारी लेकर दिल्ली जा रही थी। बस बेलड़ा गांव के पास पहुंची तो एक बाइक को हल्की साइड लग गई। इससे नाराज बाइक सवारों ने रोडवेज बस को रोक लिया और चालक से अभद्रता कर दी।
विज्ञापन
बस पर पथराव के बाद हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाइक में साइड लगने पर युवकों ने हरिद्वार से दिल्ली जा रही बस पर पथराव कर दिया। बताया जा रहा है कि युवकों ने पत्थर मारकर बस का शीशा तोड़ दिया जिससे वहां हंगामा हो गया। पुलिस के अनुसार, रविवार की शाम एक रोडवेज बस हरिद्वार से सवारी लेकर दिल्ली जा रही थी। बस बेलड़ा गांव के पास पहुंची तो एक बाइक को हल्की साइड लग गई।
विज्ञापन
इससे नाराज बाइक सवारों ने रोडवेज बस को रोक लिया और चालक से अभद्रता कर दी। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। वहीं, पुलिस यात्रियों से भरी बस को भी सिविल लाइंस कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
Roorkee: सद्भावना एक्सप्रेस में आग लगने की खबर से हड़कंप, पहियों से उठती दिखी चिंगारी और धुआं, घबराकर उतरे लोग
विज्ञापन
जिससे काफी देर तक यात्रियों को कोतवाली में ही बैठना पड़ा और परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बाद में बाइक सवार और रोडवेज बस चालक में सुलह हो गई, जिसके बाद बस को कोतवाली से जाने दिया।