फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News Software engineer aerial firing on car riders Thought they are as miscreants

Roorkee: घर के पास खड़े कार सवारों को बदमाश समझकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की फायरिंग, मची अफरा-तफरी

Sun, 03 Sep 2023 09:44 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 03 Sep 2023 09:44 PM IST
सार

दिल्ली रोड एसबीआई बैंक वाली गली में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर का घर है। जैसे ही वह घर से कुछ दूरी पर चला तो पीछे से आई एक कार ने ओवरटेक किया और कुछ दूरी पर जाकर रुक गई। कार से दो लोग बाहर निकले तो इंजीनियर ने उन्हें बदमाश समझ लिया और फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
Roorkee News Software engineer aerial firing on car riders Thought they are as miscreants
फायरिंग के बारे में जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घर के पास खड़े कार सवारों को बदमाश समझकर एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने लाइसेंसी पिस्तौल से हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। साथ ही लाइसेंसी पिस्तौल जब्त कर ली। मामले में कार मैकेनिक की ओर से तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित दिल्ली रोड एसबीआई बैंक वाली गली में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर का घर है। वह नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करता है। रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह कार से परिवार के साथ नोएडा जा रहा था। जैसे ही वह घर से कुछ दूरी पर चले तो पीछे से आई एक कार ने ओवरटेक किया और कुछ दूरी पर जाकर रुक गई।
विज्ञापन


Roorkee: सोमवार को महापंचायत में हुंकार भरेंगे हजारों किसान, 11 बजे बंद हो जाएंगे शहर के सभी स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन


कार से दो लोग बाहर निकले तो साॅफ्टवेयर इंजीनियर ने उन्हें बदमाश समझ लिया और अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से दो राउंड हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज से अफरातफरी मच गई। आवाज सुनकर लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। इस बीच इंजीनियर कार लेकर नोएडा के लिए निकल गया। वहीं, सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

कार में सवार मंगलौर के बिझौली निवासी वाशिद ने बताया कि वह कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति की कार सही करने के लिए पास में ही अपने गैराज पर ले जा रहा था। उसने आगे चल रही कार को ओवरटेक किया तो अचानक कार बंद हो गई थी। वह और उसका साथी कार से बाहर निकले तो इंजीनियर ने गाली-गलौज कर हाथापाई करने का प्रयास किया।

आरोप है कि इस बीच इंजीनियर ने फायरिंग भी की। वहीं, पुलिस ने इंजीनियर के घर के पास रहने वाले चाचा से मोबाइल नंबर लेकर बातचीत की और वापस मौके पर आने के निर्देश दिए। मौके पर पहुंचे इंजीनियर से पुलिस ने जानकारी ली तो उसने बताया कि वह परिवार के साथ था और कार में लाखों के जेवर थे। बदमाश समझकर ही उसने फायरिंग की थी। इस पर पुलिस ने पिस्तौल जब्त कर ली और इंजीनियर को कोतवाली ले आई। वहीं, वाशिद ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पूरी घटना कैद हो गई। जिसमें इंजीनियर फायरिंग करते नजर आ रहा है। वहीं, चर्चा है कि कार में इंजीनियर की कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति भी सवार था, उसकी ही कार को मैकेनिक ले जा रहा था। कॉलोनी निवासी को पहचानने के बाद भी इंजीनियर ने फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed