फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News: Sachin Pilot Told congress will fight Assembly election with full Energy in Uttarakhand

रुड़की: कांग्रेस नेता सचिन पायलट बोले-उत्तराखंड में मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने से नहीं धुलेंगे भाजपा के पाप

Tue, 15 Jun 2021 06:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 15 Jun 2021 06:46 PM IST
सार

उत्तराखंड में साल 2022 में होने वाले चुनाव से पहले मंगलौर पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने प्रदेश भाजपा पर हमला बोला।

विज्ञापन
Roorkee News: Sachin Pilot Told congress will fight Assembly election with full Energy in Uttarakhand
सचिन पायलट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने से भाजपा के पाप धुलने वाले नहीं हैं। पिछले चार वर्षों में भाजपा की सरकार ने जनता को ठगने का कार्य किया है। कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस संयुक्त नेतृत्व में चुनाव लड़कर सरकार बनाएगी।

विज्ञापन


मंगलवार को विधायक काजी निजामुद्दीन के आवास पर पहुंचे सचिन पायलट ने यह बात कही। साथ ही उनकी माता के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 2022 में विधानसभा के चुनाव होने हैं।
विज्ञापन


चुनाव से कुछ समय पहले ही देवभूमि उत्तराखंड में भाजपा ने अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए मुख्यमंत्री को बदला है। मुख्यमंत्री बदलने से उसके पाप धुलने वाले नहीं है। कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी एकजुट है और कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर रहे हैं। इस दौरान चौधरी इस्लाम, प्रद्युम्न अग्रवाल, फरमान खान, गय्यूर आलम, विनीत आर्य, राजा कुरैशी, इस्लाम अंसारी, डॉ. शराफत अंसारी, नवाज काजमी व वीरेंद्र जाती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने की सचिन पायलट से मुलाकात
मंगलौर पहुंचे सचिन पायलट से जिलाध्यक्ष संजय किशोर ने भी मुलाकात की। साथ ही उनसे संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की। संजय किशोर ने कहा कि वे कांग्रेस के साथ ही देश के युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। सचिन पायलट ने केंद्र की मोदी सरकारी की जन विरोधी नीतियों को संगठन के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने को कहा। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर कार्य करने के लिए भी कहा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नरेंद्रनगर हिमांशु बिजल्वाण, प्रदेश महामंत्री प्रदीप तिवारी, जितेंद्र पंवार, विरेंद्र जाति, रिंकू कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed