फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News Intelligence department alert on leaking military information by spying on Bathinda military can

बठिंडा छावनी की जासूसी का मामला: सैन्य सूचनाएं लीक करने पर खुफिया विभाग अलर्ट, रकीब के परिजनों से की पूछताछ

Wed, 14 May 2025 05:23 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 14 May 2025 05:23 PM IST
सार

पुलिस और खुफिया विभाग उनसे रकीब के क्रिया कलापों और उसके संपर्क में रहने वाले लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रहा है। परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन के डेटा और कॉल रिकॉर्ड आदि की भी जांच की जा सकती है।

विज्ञापन
Roorkee News Intelligence department alert on leaking military information by spying on Bathinda military can
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बठिंडा सैन्य छावनी की जासूसी कर सैन्य सूचनाएं पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव नंबरों पर भेजने के आरोप में गिरफ्तार डौसनी गांव निवासी रकीब को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद उसके परिवार के तीन सदस्यों से भी खुफिया विभाग और पुलिस पूछताछ कर रही है। इनमें उसका भाई भी शामिल है। वह, अमृतसर में सेना के कपड़ों की सिलाई का कार्य करता है।

विज्ञापन


पंजाब के बठिंडा में सैन्य छावनी में सैन्यकर्मियों की वर्दी की सिलाई करने वाले रकीब निवासी ग्राम डौसनी कोतवाली लक्सर के जासूसी कर सैन्य सूचनाएं पाकिस्तानी नंबरों पर भेजे जाने के आरोप में गिरफ्तार होने की जानकारी मिलने पर पुलिस और खुफिया विभाग हरकत में आ गया। विभागीय अधिकारियों ने रकीब के परिवार के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ ही उसके सगे व चचेरे भाई सहित परिवार के तीन सदस्यों से पूछताछ की है।
विज्ञापन


Chardham Yatra:  भारत-पाक तनाव से बना भ्रम, थमा यात्रा का चरम; दुश्वारियों का भी रहा असर, अगला पखवाड़ा अहम

विज्ञापन
विज्ञापन

रकीब का भाई भी अमृतसर में सेना की वर्दी सिलाई करने का कार्य करता है। वह एक दिन पहले ही अमृतसर से घर लौटा था। जबकि उसका चचेरा भाई अपने पिता के रायवाला में काम करता है। जबकि भतीजा लंढौरा में सैलून चलाता है।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस और खुफिया विभाग उनसे रकीब के क्रिया कलापों और उसके संपर्क में रहने वाले लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रहा है। परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन के डेटा और कॉल रिकॉर्ड आदि की भी जांच की जा सकती है।

सैन्य सूचनाओं से संबंधित होने के कारण मामला संवेदनशील है। स्थानीय पुलिस अपने स्तर से गिरफ्तार आरोपी के परिजनों से जानकारी कर रही है।
- शेखर चंद्र सुयाल, पुलिस अधीक्षक देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed