फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News: Fourth Child died after eating wild leaves

Roorkee: जंगली फलियां खाने से बीमार हुए चौथे बच्चे की भी मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 06 Dec 2022 10:01 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 06 Dec 2022 10:01 PM IST
सार

बुग्गावाला क्षेत्र के जंगल में रहने वाले गुर्जर डेरे दो सगे भाईयों के चार बच्चों शीबू (6), साफिया (6), बशीर (5) और आशिफा (6) ने शुक्रवार शाम को जंगली फलियां खा लीं थी। जिसमें से तीन बच्चों की पहले ही मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Roorkee News: Fourth Child died after eating wild leaves
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पनवाड़ की फली खाने से हालत बिगड़ने पर देहरादून में भर्ती कराए गए चौथे बच्चे ने सोमवार देर रात दम तोड़ दिया। चार बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस लगातार परिजनों के संपर्क में है। साथ ही पनवाड़ की झाड़ियों को नष्ट किया जा रहा है।  

विज्ञापन


Rudrapur: देर रात साइकिल से ड्यूटी जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, अस्पताल में हुई मौत
विज्ञापन


बुग्गावाला क्षेत्र स्थित बुधवाशहीद गांव के पास जंगल में इमरान और सद्दाम गुर्जर परिवार के साथ रहकर दूध बेचने का काम करते हैं। शुक्रवार शाम परिवार के चार बच्चों शीबू (6), साफिया (6), बशीर (5) और आशिफा (6) डेरे के पास जंगल में गए थे। वहां पर चारों ने पनवाड़ की फली खा ली थी। इसके बाद बेहोश होकर वहीं गिर गए थे। परिजनों ने तलाश की तो चारों बेसुध हालत में मिले थे।   
विज्ञापन
विज्ञापन


चारों को एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। वहां शीबू की मौत हो गई थी। शनिवार सुबह साफिया ने भी दम तोड़ दिया। आशिफा को देहरादून और बशीर को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। रविवार सुबह बशीर की भी मौत हो गई।

वहीं सोमवार को आशिफा ने भी देहरादून में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मंगलवार सुबह बुग्गावाला कार्यवाहक थानाध्यक्ष सत्येंद्र बुटौला डेरे पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही डेरे के आसपास खड़े पनवाड़ के पौधों को नष्ट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed