फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News : Firing on lawyer in Court Area, Panic in public

रुड़की: दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने कचहरी में अधिवक्ता को मारी गोली, मचा हड़कंप

Tue, 15 Sep 2020 01:00 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 15 Sep 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
Roorkee News : Firing on lawyer in Court Area, Panic in public
अधिवक्ता पर गोली चलाने की घटना की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

रुड़की की रामनगर नई कचहरी में दिन दहाड़े दो अज्ञात बदमाशों ने एक अधिवक्ता को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही कचहरी में भगदड़ की स्थिति हो गई। गोली मारने के बाद खुद को घिरता देख दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन


लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल अधिवक्ता को पहले एक निजी अस्पताल ले गई। जांच के बाद अधिवक्ता को सिविल अस्पताल रुड़की ट्रामा सेंटर लाया गया। 
विज्ञापन



अधिवक्ता की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल अधिवक्ता मेधार्थी मलिक ब्रह्मपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि फरार हुए बदमाशों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक हफ्ते के अंदर फायरिंग की दूसरी घटना

एक हफ्ते के अंदर फायरिंग की रुड़की में यह दूसरी घटना है। नौ सितंबर को रुड़की में बाइक सवार दो बदमाशों ने गैस एजेंसी के गोदाम पर लूट के इरादे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। एक गोली एजेंसी पर गैस लेकर आए ट्रक चालक के पैर में जा लगी थी जिससे वह लहूलुहान हो गया था। फायरिंग के बाद बदमाश बिना लूट के ही फरार हो गए थे। 

पुलिस पूछताछ में कर्मचारियों और ट्रक चालक ने बताया था कि युवक पिस्टल लेकर अंदर आया और कहा कि गोली मार दूंगा, सब हाथ ऊपर करो। इस पर सभी ने सोचा कि, जो कर्मचारी सिलिंडर बांट रहा है, वह उसका कोई परिचित होगा और मजाक कर रहा है, लेकिन उसने तो सच में गोली चला दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed