फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News : Doctor And two brokers arrested in fetal sex test During Haryana Health Department team raid

रुड़की: हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मारा छापा, भ्रूण लिंग परीक्षण में डाक्टर और दो दलाल गिरफ्तार

Sun, 07 Mar 2021 06:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 07 Mar 2021 06:38 PM IST
सार

  • 35 हजार में तय हुआ था जांच करने का सौदा, नकदी और अल्ट्रासाउंड मशीन जब्त

विज्ञापन
Roorkee News : Doctor And two brokers arrested in fetal sex test During Haryana Health Department team raid
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम ने रुड़की के आवास-विकास स्थित अस्पताल में जांच की। इस दौरान टीम ने डॉक्टर को महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे के लिंग परीक्षण करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने दो दलालों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने डॉक्टर और दोनों दलालों के पास से हजारों की नकदी बरामद की है। साथ ही अल्ट्रासाउंड मशीन भी जब्त कर ली। हरियाणा पुलिस टीम तीनों को अपने साथ ले गई है। 

विज्ञापन


हरियाणा के भिवानी की स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम रविवार दोपहर रुड़की के आवास विकास स्थित डॉ. एनडी अरोड़ा के अस्पताल में पहुंची थी। टीम की नोडल अधिकारी डॉ. संगीता ने बताया कि लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि इस अस्पताल में भ्रूण लिंग की जांच की जा रही है। शिकायत मिलने पर एक टीम का गठन किया गया। इसके बाद एक महिला को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए तैयार किया गया, ताकि चिकित्सक को रंगेहाथ पकड़ा जा सके। इसके लिए हरियाणा जिले झज्जर निवासी यशपाल से संपर्क किया। यशपाल ने रुड़की में भ्रूण लिंग की जांच करा देने की बात कही।
विज्ञापन


इसके बाद यशपाल ने मंगलौर निवासी संजय से संपर्क किया। दोनों से 35 हजार रुपये में लिंग परीक्षण कराने का सौदा तय हुआ। इस पर महिला के साथ टीम के दो सदस्यों को परिजन बनाकर रुड़की के एनडी अरोड़ा के अस्पताल में भेजा गया। जांच के दौरान टीम ने डॉक्टर को रंगेहाथ पकड़ लिया। साथ ही दोनों दलालों को भी गिरफ्तार कर लिया। टीम ने डॉक्टर की तलाशी ली तो 10 हजार, यशपाल के पास से 11000 हजार और संजय के पास से 14000 रुपये बरामद हुए। डॉ. संगीता ने बताया कि अल्ट्रासाउंड मशीन  को जब्त कर लिया है। डॉ. संगीता ने बताया कि तीनों के खिलाफ भिवानी में केस दर्ज करवाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी पकड़ी जा चुके हैं एनडी अरोड़ा
यह पहला मौका नहीं है जब हरियाणा की टीम ने डॉ. एनडी अरोड़ा को भ्रूण लिंग परीक्षण के आरोप में पकड़ा है। करीब तीन साल पहले भी हरियाणा की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एनडी अरोड़ा को लिंग परीक्षण की जांच करते हुए पकड़ा था। 


पांच गाड़ियों से पहुंची थी टीम
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम पांच गाड़ियों से रुड़की पहुंची थी। एक गाड़ी में जिस महिला का अल्ट्रासाउंड होना था उसे बैठाया गया था। जबकि चार अन्य गाड़ियों में स्वास्थ्य विभाग की टीम के अधिकारी और कर्मचारी व पुलिस की टीम थी। टीम ने पूरी प्लानिंग के तहत अस्पताल में कार्रवाई की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed