{"_id":"5f589495566b6972152adcf8","slug":"roorkee-news-criminal-try-to-attempt-loot-in-gas-agency-godown","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: गैस एजेंसी गोदाम में लूट के इरादे से पहुंचे बदमाश, अपने को घिरता देख कर दी फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रुड़की: गैस एजेंसी गोदाम में लूट के इरादे से पहुंचे बदमाश, अपने को घिरता देख कर दी फायरिंग
Wed, 09 Sep 2020 02:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 09 Sep 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की में गैस एजेंसी के गोदाम पर लूट के इरादे से पहुंचे बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। अपने को घिरता देख बदमाश ने ट्रक चालक के ऊपर गोली चला दी, गोली चालक के पैर को छूती हुई निकल गयी।
विज्ञापन
घायल ट्रक चालक को सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल सुरेंद्र हरियाणा के करनाल ज़िले के कूड़ा गांव का निवासी है। फिलहाल एसओजी और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पूरी जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन
सुनहरा इलाके में गैस एजेंसी का गोदाम है, जहां पर आज हरियाणा से गैस सिलेंडर की गाड़ी पहुंची थी। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश लूट के इरादे से गोदाम के पास पहुंचे° लेकिन गोदाम पर भारी भीड़ के चलते बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। जिसमें एक गोली ट्रक चालक के पैर को छूती हुई निकल गयी।
विज्ञापन
फिलहाल घायल ट्रक चालक सुरेंद्र का उपचार सिविल हॉस्पिटल में चल रहा है। पुलिस गोदाम पर कार्यरत कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है। वहीं गोदाम पर लगे सीसीटीवी कैमरे खराब होने से पुलिस अधिकारी सख्त नाराज़ दिखाई दिए।
इस दौरान गंगनहर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार मैनवाल ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गैस गोदाम पर लगे सीसीटीवी कैमरे खराब हैं, जिसे लेकर गोदाम स्वामी के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी।